दायित्व निर्वहन के प्रति सजग रहें कार्यकर्ता: रजनीकांत मणि

कुशीनगर में भाजपा के कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने कहा कि विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव चौपाल लगाकर लोगों को बताएं सरकार की उपलब्धियां।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 01:11 AM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 01:11 AM (IST)
दायित्व निर्वहन के प्रति सजग रहें कार्यकर्ता: रजनीकांत मणि
दायित्व निर्वहन के प्रति सजग रहें कार्यकर्ता: रजनीकांत मणि

कुशीनगर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की ओर से सौंपे गए दायित्वों के प्रति कार्यकर्ता सजग रहें। पार्टी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी। जिन्हें जो जिम्मेदारी मिला है, उसे पूरी निष्ठा व लगन से पूरा करें। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव विधानसभा के सेमीफाइनल की तरह है।

यह बातें विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कही। वह जानकीनगर स्थित भाजपा के कैंप कार्यालय में सेक्टर व मंडल स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहे थे। कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गांवों में चौपाल लगाकर जनता को सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दें। मंडल प्रभारी श्याम मुरली मनोहर मिश्र, सतीश मणि त्रिपाठी, जिला पंचायत वार्ड प्रभारी विनोद भारती, संयोजक त्रिलोकी नाथ तिवारी, पूर्व उपाध्यक्ष संजीव कुमार पांडेय, शंभू सिंह, डा. सुमंत पांडेय, जगदीश मिश्र आदि ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रताप दूबे ने व संचालन त्रिलोकीनाथ तिवारी ने किया।

नेबुआ नौरंगिया ब्लाक के वार्ड नंबर 11 के देवतहां बाली गांव के एक निजी विद्यालय में पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। ब्लाक संयोजक व प्रमुख शशांक दूबे ने कहा कि पंचायत चुनाव में जीत हासिल करना पार्टी का लक्ष्य है। बगही धाम मंडल के प्रभारी संजय मिश्रा ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता नौरंगिया मंडल के अध्यक्ष बृजेश मिश्र ने की व संचालन महामंत्री संजय गुप्ता ने किया। मंसूरगंज क्षेत्र के ग्राम सभा पड़खोरी में स्थित मंदिर पर पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। वार्ड प्रभारी अग्निवेश मणि त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं से जी-जान से जुट जाने का आह्वान किया। ब्लाक संयोजक घनश्याम गोरखपुरी ने सरकार की उपलब्धियां बताई। संचालन हरि प्रसाद चौधरी ने व अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने किया। फाजिलनगर मंडल के कार्यकताओं की बैठक कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय में हुई। विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

अध्यक्षता मुकुल तिवारी ने व संचालन राणाप्रताप मिश्र ने किया।

chat bot
आपका साथी