पंचायत चुनाव को लेकर सजग रहें कार्यकर्ता: संतराज

कुशीनगर के कप्तानगंज में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में भूमि विकास बैंक के चेयरमैन ने कहा कि बूथ स्तर पर सक्रियता से हासिल होगा लक्ष्य।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 12:06 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 12:06 AM (IST)
पंचायत चुनाव को लेकर सजग रहें कार्यकर्ता: संतराज
पंचायत चुनाव को लेकर सजग रहें कार्यकर्ता: संतराज

कुशीनगर: कप्तानगंज के लोक निर्माण विभाग के डाक बंगला में शनिवार को रामकोला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। उत्तर प्रदेश भूमि विकास बैंक के चेयरमैन व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी संतराज यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव को लेकर सभी कार्यकर्ता सजग रहें। जब तक बूथ स्तर के कार्यकर्ता सक्रिय नहीं होंगे, मुकाम हासिल नहीं हो सकता है।

कहा कि पदाधिकारी गांव-गांव जाकर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय करें। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हमें अभी से जुटना होगा। आमजन को सरकार की उपलब्धियां बताएं। जब से नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री बने हैं वैश्विक स्तर पर भारत का नाम लिया जा रहा है। विकास योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंच रहा है। किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, निश्शुल्क गैस व विद्युत कनेक्शन, महिलाओं के लिए जनधन योजना बेमिसाल हैं।

पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने कहा कि हम सभी को पंचायत चुनाव के लिए तैयार रहना होगा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्र ने की व संचालन जिला महामंत्री रामगोपाल गुप्ता ने किया। पूर्व ब्लाक प्रमुख हरिशंकर सिंह, विजय कन्नौजिया, प्रमुख प्रतिनिधि मनोज सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुषमा शर्मा, राणा प्रताप राव, अनिल पांडेय, श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।

बिक रहे मिलावटी खाद्य पदार्थ

मंसूरगंज: क्षेत्र में मिलावटखोरी का कारोबार जोरों पर है। स्वास्थ से सीधे खिलवाड़ करने वाले अपने मंसूबे में कामयाब भी हो रहे हैं। मंसूरगंज, बोदरवार बाजार, मुजडीहा, सोमली, जगदीशपुर, अगया आदि चौराहों व बा•ारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री मनमाने रेट पर की जा रही है। अनजाने में खाद्य पदार्थ का प्रयोग कर रहे उपभोक्ता विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रसित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग व जिम्मेदारों की उदासीनता के कारण मिलावट खोरों के हौसले बुलंद हैं। इस बाबत एसडीएम प्रमोद कुमार ने कहा कि मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान संचालित कि जाएगा।

chat bot
आपका साथी