कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत: सुधीर

भाजपा द्वारा आयोजित बूथ समिति अभिनंदन समारोह के दौरान बुधवार को भाजपा नेता सुधीर राव ने नरकटिया बाजार सहित एक दर्जन बूथों के पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:42 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:42 PM (IST)
कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत: सुधीर
कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत: सुधीर

कुशीनगर: भाजपा द्वारा आयोजित बूथ समिति अभिनंदन समारोह के दौरान बुधवार को भाजपा नेता सुधीर राव ने नरकटिया बाजार सहित एक दर्जन बूथों के पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान से कभी समझौता नहीं करती। कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं। इन्हीं की बदौलत पार्टी पूरे देश में परचम लहरा रही है। कहा कि बूथ की मजबूती से ही चुनाव जीता जाता है। बूथ सदस्यों को अभी से एकजुट होकर कार्य करना होगा। कार्यकर्ताओं को योजनाओं की जानकारी जनता को देनी होगी। केंद्र की योजनाएं गरीबों के लिए वरदान हैं। हमें इन योजनाओं को उन तक पहुंचाना भी होगा। भाजपा नेता ने कुरमौटा, मंझरिया, चैनपुर, महुई सहित दर्जनों बूथों पर पहुंच कर सदस्यों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रजनीश श्रीवास्तव, बूथ अध्यक्ष राजेश, ग्राम प्रधान मनोज जायसवाल, सतेन्द्र, शिवाकांत ओझा, अमित राव, नीतिश गोंड, प्रशांत किशोर यादव, त्रिलोकी, सुरेश कुमार, दामोदर, रामबिलास, ओमप्रकाश, मोहन, गोलू, विजय आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी