कुशीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

कुशीनगर के कसया थाने के माधोपुर गांव में मृतका के भाई ने ससुरालियों पर लगाया हत्या का आरोप बाइक और डेढ़ लाख रुपये मांगने का भी लगाया आरोप।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 12:17 AM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 12:17 AM (IST)
कुशीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
कुशीनगर में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

कुशीनगर: कसया थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर में रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया था।

गांव के राज मोहम्मद की पत्नी 35 वर्षीय आयशा रोज की भांति घरेलू कामकाज कर रात आठ बजे अपने कमरे में गईं। कुछ देर बाद बेड पर उनको अचेत देख बच्चे शोर मचाए। शोर सुनकर घर के लोग आए तो आयशा का शव देख हैरान रह गए। थोड़ी ही देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई। लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गांव के किसी व्यक्ति ने घटना की सूचना मृतका के मायके दी। रात में ही आयशा के भाई नौशाद हाशमी निवासी फेरू छपरा थाना नेबुआ-नौरंगिया मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। नौशाद ने बताया कि बहन की शादी छह साल पहले हुई थी। तीन बच्चे हैं। आरोप है कि बहनोई राज मोहम्मद तथा ससुराल के अन्य लोग दहेज में बुलेट और डेढ़ लाख रुपये की मांग करते थे। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हुई थी। एसएचओ अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई होगी।

बिस्तर पर मिला महिला का शव

कप्तानगंज थाने के गांव कुंदूर में सोमवार सुबह बिस्तर पर महिला का शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।

गांव के अच्छेलाल प्रसाद की पत्नी संध्या सुबह जब काफी देर तक कमरे से नहीं निकलीं तो स्वजन उनके कमरे में गए तो बिस्तर पर उनका शव देख अवाक रह गए। गांव के चौकीदार ने इसकी सूचना थाने को दी। प्रभारी निरीक्षक गोपाल पांडेय पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। कमरे का निरीक्षण कर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। शरीर पर किसी तरह के चोट आदि के निशान नहीं थे। पुलिस ने घटना की सूचना मृतका के पिता रामप्रताप निवासी धरमौली थाना श्यामदेउरवा जिला महराजगंज को दी। बेटी के घर पहुंचे पिता ने हत्या का आरोप लगाया। अच्छेलाल पल्लेदारी कर परिवार चलाते हैं। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष विवेचना की जाएगी।

chat bot
आपका साथी