कुशीनगर एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत

देवरिया जाने के लिए कुशीनगर एयरपोर्ट पर उतरे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सांसद विधायक व पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया यहां से मौर्य देवरिया के पथरदेवा में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 11:32 PM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 11:32 PM (IST)
कुशीनगर एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत
कुशीनगर एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री का हुआ स्वागत

कुशीनगर : प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ। जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड आफ आनर दिया गया। सांसद, विधायक व कार्यकर्ताओं ने फूल माला एवं बुके देकर स्वागत किया।

उपमुख्यमंत्री देवरिया के पथरदेवा में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने जाने के लिए विमान से उतरे थे। 10.45 बजे उनका राजकीय विमान एयरपोर्ट पर लैंड किया। एप्रन पर जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, सांसद विजय दूबे, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, गंगा सिंह कुशवाहा, जटाशंकर त्रिपाठी, बुद्ध पीजी कालेज के प्राचार्य डा. अमृतांशु शुक्ल, प्रो. कौस्तुभ नारायण मिश्र, पडरौना विधानसभा प्रभारी डा. जितेंद्र प्रताप राव, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, कृष्ण कुमार जायसवाल, हियुवा नेता ओमप्रकाश वर्मा, राकेश गिरी, दिव्येंदु मणि त्रिपाठी, अनिल शुक्ल, दीप मिश्र, पवन पांडेय, बाबू चकमा, हैप्पी मिश्र आदि उपस्थित रहे। सड़क मार्ग से देवरिया जाते समय दीवानी कचहरी के समीप भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया।

आमजन को बताएं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

कमल शक्ति अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा के पांच मंडलों के कार्यसमिति की बैठक पडरौना ब्लाक सभागार में हुई। अध्यक्षता कर रहीं मोर्चा की जिलाध्यक्ष चंद्रप्रभा पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। कार्यकर्ता गांव-गांव संपर्क कर आमजन को सरकार की उपलब्धियां बताएं।

उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक करें। भाजपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित हैं और आत्मनिर्भर हो रही हैं। जिलाध्यक्ष ने कमल शक्ति अभियान के बारे में कार्यकर्ताओं को बताया। संचालन जिला महामंत्री रूपम सिंह ने किया। जिला मीडिया प्रभारी पूनम जायसवाल, जिला मंत्री मुन्नी तिवारी, अर्चना दूबे आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी