दो युवकों की मध्यप्रदेश में मौत से गांव में मातम

गांव के लोगों के अनुसार गांव निवासी सुरजीत सिंह व योगेश यादव मध्यप्रदेश के सतना में एक सीमेंट की फैक्ट्री में काम करते थे। शाम पांच बजे दोनों काम पर थे तभी फैक्ट्री के टीन शेड का एक हिस्सा अचानक गिर गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:08 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:11 AM (IST)
दो युवकों की मध्यप्रदेश में मौत से गांव में मातम
दो युवकों की मध्यप्रदेश में मौत से गांव में मातम

कुशीनगर: अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव सिरसिया के टोला मोरवन उर्फ गोपाला निवासी दो युवकों की रविवार को मध्य प्रदेश के सतना में मौत हो गई। यह खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। गांव के लोग भी दो युवकों की मौत की खबर सुनकर गमगीन हो गए।

गांव के लोगों के अनुसार गांव निवासी सुरजीत सिंह व योगेश यादव मध्यप्रदेश के सतना में एक सीमेंट की फैक्ट्री में काम करते थे। शाम पांच बजे दोनों काम पर थे, तभी फैक्ट्री के टीन शेड का एक हिस्सा अचानक गिर गया। दोनों चपेट में आकर टीन शेड के मलबे में दब गए। साथ काम कर रहे लोगों ने दोनों को निकालने की कोशिश की, पर सफल नहीं हुए। इसकी जानकारी कंपनी के अफसरों को दी। काफी मशक्कत के बाद दोनों का शव मलबे से निकाला गया। कंपनी के अफसरों ने फोन कर मृतकों के स्वजन को यह जानकारी दी। देर शाम विधायक पवन केडिया, पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने मृतकों के घर पहुंच स्वजन को ढांढस बंधाया।

----

नहाने गए किशोर की नारायणी में डूबने से मौत

जासं. सिसवा नाहर, कुशीनगर: तरयासुजान थाने के गांव अहिरौली दान डीह टोला निवासी विकास राय की रविवार को नारायणी नदी में डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

विकास गांव के ही अपने दो दोस्तों के साथ दोपहर में नारायणी नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए। दोस्तों के शोर मचाने पर गांव के लोग एकत्रित हो गए। ग्रामीणों के काफी मशक्कत के बाद विकास का शव नदी किनारे बरामद हुआ। वह दो भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था।

chat bot
आपका साथी