शुक्रवार तक खराब रहेगा मौसम, होगी रिमझिम बारिश

कुशीनगर में मौसम खराब होने की वजह से लोगों की मुश्किल बढ़ गई है जबकि सितंबर की शुरुआत से जारी मौसम की बेरुखी से लोग परेशान थे दो दिन से लोग राहत महसूस कर रहे हैं मौसम बदलते ही बुखार के मरीज बढ़ गए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 01:00 AM (IST)
शुक्रवार तक खराब रहेगा मौसम, होगी रिमझिम बारिश
शुक्रवार तक खराब रहेगा मौसम, होगी रिमझिम बारिश

कुशीनगर : बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की वजह से मंगलवार की शाम से ही मौसम खराब है। बुधवार व गुरुवार को रिमझिम बारिश होती रही। मौसम विज्ञानियों के अनुसार शुक्रवार तक मौसम खराब रह सकता है। बारिश से धान की फसल को संजीवनी मिली। वहीं निचले इलाकों में जलभराव व सड़कों पर कीचड़ से लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

सितंबर की शुरुआत से ही मौसम की बेरुखी जारी रही। तीखी धूप और उमस से लोग बेहाल रहे। तापमान बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मंगलवार की रात मौसम ने करवट बदला। मौसम विज्ञानियों की मानें तो बंगाल की खाड़ी और उड़ीसा के तटीय इलाके में निम्न क्षेत्र का बना दबाव यह झारखंड होते हुए छत्तीसगढ़ की तरफ बढ़ रहा है। इस वजह से बारिश हो रही है। शुक्रवार के बाद मौसम साफ हो जाएगा। बारिश धान की फसल के लिए लाभकर साबित हो रही है। पिछले कई दिनों से तीखी धूप से पौधों में रोग का असर बढ़ रहा था। धान में झुलसा और खैरा रोग का प्रकोप बढ़ रहा था। वहीं कीटों का भी प्रकोप देखने को मिल रहा था।

तापमान रहेगा सामान्य, उमस से मिलेगी निजात

कृषि विज्ञान केंद्र की विषय वस्तु विशेषज्ञ व मौसम विज्ञानी श्रुति वी सिंह ने बताया कि अधिकतम तापमान 31 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहेगा। आद्रता 92 से 98 फीसद तक रहेगी। हवा की गति सामान्य से अधिक रहेगी।

बीमारी से बचने को बरतें सावधानी

सीएचसी सेवरही के चिकित्सक अमित जायसवाल ने बताया कि इस समय बुखार के मरीज बढ़े हैं। बारिश के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। भीगने से बचें। ठंडे खाद्य पदार्थों का सेवन कदापि न करें। सर्दी, जुकाम-बुखार होने पर तत्काल चिकित्सक को दिखाकर दवा लें।

chat bot
आपका साथी