वैक्सीन की कमी से 59 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण

कुशीनगर में एक बार फिर लोगों को टीकाकरण केंद्रों से टीके के अभाव में निराश लौटना पड़ा 2540 लोगों को प्रथम व 4240 को दी गई द्वितीय डोज।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 11:54 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 11:54 PM (IST)
वैक्सीन की कमी से 59 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण
वैक्सीन की कमी से 59 केंद्रों पर हुआ टीकाकरण

कुशीनगर : कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान में अब लोगों की भीड़ तो जुट रही है लेकिन कभी-कभी वैक्सीन की कमी के चलते लोग निराश भी हो रहे हैं। इस वजह से टीकाकरण कार्य प्रभावित हो रहा है।

गुरुवार को टीके की कमी के चलते 59 केंद्रों पर 6780 लोगों को ही टीका लग सका। इसमें 2540 को प्रथम व 4240 को द्वितीय डोज दी गई। 18 प्लस में 1292 को प्रथम व 2136 को द्वितीय, 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 350 को प्रथम व 1062 को द्वितीय डोज शामिल है। जबकि कलस्टर अप्रोच में 18 प्लस में 696 को प्रथम व 800 को द्वितीय, 45 प्लस में 202 को प्रथम व 242 को द्वितीय डोज का टीका लगा। सहायक शोध अधिकारी विनोद शाह ने आमजन से आह्वान किया कि तत्काल टीका लगवाएं। बताया शुक्रवार को सभी केंद्रों पर टीकाकरण होगा।

शनिवार को चलेगा महाभियान

जिले में कोविड टीकाकरण के लिए शनिवार को महाभियान चलेगा। इस अभियान में कुल 87 हजार लोगों को टीका लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए करीब 250 गांवों में टीकाकरण के लिए टीम भेजी जाएंगी। टीकाकरण के लिए मौके पर ही पंजीकरण हो जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व डिप्टी सीएमओ डा. संजय गुप्ता बताया कि 18 प्लस आयु वर्ग के लोगों को कोविड का टीका लगाने के लिए लगातार अभियान जारी है। कहा कि त्योहारों का सीजन है, बाजार में भीड़भाड़ भी बढ़ने लगी है। ऐसे में कोरोना प्रोटोकाल का पालन बहुत जरूरी है। भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें।

25 अक्टूबर को भी चलेगा महाभियान

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि सोमवार को भी कोविड टीकाकरण के लिए महाभियान चलेगा। इस दिन भी 87 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

1021 लोगों की हुई कोरोना जांच, सभी निगेटिव

कुशीनगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या में गुरुवार को भी कोई वृद्धि नहीं हुई। 1021 लोगों की जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव रही। सक्रिय केस भी शून्य है।

सीएमओ डा. सुरेश पटारिया ने बताया कि इस समय जनपद में कोई भी संक्रमित नहीं है। अब तक कुल 15617 संक्रमितों में से 15390 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। आमजन को अब भी कोरोना से बचाव के लिए सरकार की गाइडलाइन का अनुपालन आवश्यक है।

chat bot
आपका साथी