कुशीनगर के बड़ी गंडक नहर में मिला अज्ञात महिला का शव

कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाने के पांडेय मुन्नी पट्टी गांव के समीप पुल में फंसी महिला की लाश पुलिस ने बरामद की है महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 12:11 AM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 12:11 AM (IST)
कुशीनगर के बड़ी गंडक नहर में मिला अज्ञात महिला का शव
कुशीनगर के बड़ी गंडक नहर में मिला अज्ञात महिला का शव

कुशीनगर: तरयासुजान थाना क्षेत्र के बड़ी गंडक नहर में पांडेय मुन्नी पट्टी गांव के समीप पुल में फंसी एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया है।

शनिवार की शाम साढ़े पांच बजे आसपास के लोगों ने पुल के नीचे फंसी एक महिला के शव को उतराते हुए देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव निकलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि महिला के शव पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं हैं। शव की शिनाख्त के लिए प्रयास किया जा रहा है।

चोरी की दो बाइक बरामद, तीन गिरफ्तार

हनुमानगंज थाने के एसएचओ पंकज गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार की शाम पनियहवा पुलिस सहायता केंद्र पर वाहन चेकिग अभियान चलाया गया। इस दौरान चोरी की दो बाइक के साथ तीन आरोपितों को पुलिस ने दबोच लिया।

खड्डा व हनुमानगंज थाना क्षेत्र में बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसएचओ ने पनियहवा पुलिस सहायता केंद्र के पास बैरिकेडिग कर वाहन चेकिग शुरू की गई। कुछ समय बाद पनियहवा चौराहा की ओर से दो बाइक पर बैठे तीन सवार आते दिखे। चेकिग देख बाइक को मोड़कर भागने का प्रयास किए तो एसआइ कैलाश यादव समेत पुलिस कर्मियों ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपित सोनू यादव जिदाछपरा थाना हनुमानगंज और सद्दाम एवं आरिफ भुजौली गांव के पोखरा टोला थाना खड्डा के रहने वाले हैं। एसएचओ ने बताया कि तीनों साथ मिलकर बाइक की चोरी करते हैं। इनके खिलाफ कोतवाली हाटा व कसया थाने में चोरी का मुकदमा दर्ज है। आरोपितों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी