लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे विश्व शांति पद यात्री

बीते 15 अगस्त को पश्चिम बंगाल से विश्व शांति का उद्देश्य लेकर पैदल यात्रा पर निकले राहुल कुमार झा और आशीष मुंडा ने कहा कि वे श्रीनगर पहुंचकर लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे। रात्रि विश्राम के पश्चात मंगलवार सुबह विश्व पैदल यात्री बुद्धस्थली से आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 11:41 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 11:41 PM (IST)
लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे विश्व शांति पद यात्री
लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे विश्व शांति पद यात्री

कुशीनगर : बीते 15 अगस्त को पश्चिम बंगाल से विश्व शांति का उद्देश्य लेकर पैदल यात्रा पर निकले राहुल कुमार झा और आशीष मुंडा ने कहा कि वे श्रीनगर पहुंचकर लाल चौक पर तिरंगा फहराएंगे। रात्रि विश्राम के पश्चात मंगलवार सुबह विश्व पैदल यात्री बुद्धस्थली से आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए। दोनों सोमवार को यहां पहुंचे थे। जागरण से बातचीत में बताया कि वह राष्ट्रपति से भी भेंट करेंगे। इसकी जानकारी राष्ट्रपति कार्यालय को प्रेषित कर दी है। कहा कि भारत में शांति होगी तभी हम पड़ोसियों और विश्व को शांति का प्रभावी संदेश दे सकेंगे। इसके लिए हमें जाति, धर्म, संप्रदाय व क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देश के विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करना होगा। बंगाल के आलीपुर जिला के कालचीनी गांव निवासी झा व मुंडा ने बताया कि अब तक वह लगभग 800 किमी. की पैदल यात्रा कर चुके हैं। यात्रा के दौरान वह लोगों को जागरूक करने का कार्य भी कर रहे हैं। उन्होंने देश और विश्व के वर्तमान हालात को देखते हुए स्वयं की प्रेरणा से यह अभियान शुरू किया है। कुशीनगर के बारे में बताया कि भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली होने के कारण यह काफी शांत स्थल है। सामाजिक कार्यकर्ता और होटल प्रबंधक अनुपम पाठक द्वारा कुशीनगर में दिए गए सहयोग के लिए झा व मुंडा ने उनके प्रति आभार ज्ञापित किया।

chat bot
आपका साथी