कुशीनगर में कार व टेंपो की भिड़ंत में दो घायल

कुशीनगर के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Jul 2021 11:54 PM (IST) Updated:Sun, 25 Jul 2021 11:54 PM (IST)
कुशीनगर में कार व टेंपो की भिड़ंत में दो घायल
कुशीनगर में कार व टेंपो की भिड़ंत में दो घायल

कुशीनगर : अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गांव बरडीहा के समीप पिपराइच-कप्तानगंज मार्ग पर रविवार को कार व टेंपो के टकराने से टेंपो पलट गया और चालक समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस घायलों को सीएचसी ले गई। दुर्घटना में कार चालक को भी चोट आई है।

रामकोला थाना क्षेत्र के गांव देवरिया बाबू निवासी राजन मिश्र गांव के ही विजय रावत के टेंपो से पिपराइच से दोपहर में गांव लौट रहे थे। बरडीहा गांव के समीप विपरित दिशा से आई कार से टकरा गया। टेंपो सड़क किनारे पलट गया, राजन व विजय घायल हो गए। कार चालक को भी चोट आई है। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कार चालक की पहचान विष्णु देव शुक्ल निवासी पीपीगंज थाना कैंपियरगंज जिला गोरखपुर के रूप में हुई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने कहा कि मामले में पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

कार व बाइक में भिड़ंत, तीन घायल

तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुही चौकी अंतर्गत फोरलेन पर गांव बनवरिया कट के पास रविवार की देर शाम कार व बाइक की भिड़ंत में तीन लोग घायल हो गए। बाइक सवार युवक संदीप साह अपने रिश्तेदारी से अपने गांव व थाना थावे जिला गोपालगंज बिहार जा रहे थे कि बिहार के गोपालगंज से गोरखपुर की ओर जा रही लग्जरी कार में भिड़ंत हो गई। बचाने के चक्कर में कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बाइक चालक व कार सवार जनपद झांसी थाना नवाबाद सिविल लाइन्स निवासी शैलेन्द्र सिंह व उनकी पुत्री अक्षता सिंह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पहुंचे चौकी इंचार्ज सुनील सिंह ने घायलों को तमकुही अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक इलाज चल रहा है। कार में सात लोग सवार बताए जा रहे हैं जिनमें केवल दो व्यक्ति घायल हुए हैं।

chat bot
आपका साथी