कुशीनगर में पर्यटकों की रही चहल-पहल

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर बुद्ध स्थली कुशीनगर में नगरपालिका परिषद ने स्वच्छता व जन जागरूकता अभियान चलाया। महापरिनिर्वाण के सामने पटरी पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने झाड़ू लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:02 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 10:02 PM (IST)
कुशीनगर में पर्यटकों की रही चहल-पहल
कुशीनगर में पर्यटकों की रही चहल-पहल

कुशीनगर: अंतरराष्ट्रीय पर्यटक केंद्र कुशीनगर में विश्व पर्यटन दिवस पर रविवार को अन्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल रही। महापरिनिर्वाण बुद्ध मंदिर में कुशीनगर के अलावा अगल-बगल के जनपदों के अतिरिक्त बिहार से भी पर्यटक घूमने आए। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के एमटीएस (मल्टी टास्किग स्टाफ) बिट्टू कुमार सोनी ने बताया कि इधर पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। प्रतिदिन लगभग एक हजार दो सौ पर्यटक मंदिर का दर्शन कर रहे हैं।

पर्यटकों की जुबानी

यहां पहली बार आई हूं। भगवान बुद्ध का दर्शन करने के बाद काफी शांति व सुकून का एहसास हुआ। कुशीनगर काफी सुंदर और साफ-सुथरी जगह है। इतना अच्छा लगा कि कहा नहीं जा सकता, फिर जल्द आऊंगी। अब यहां पूरे परिवार के साथ आऊंगी।

-अनीता, गोरखपुर

यहां अनेक बार आ चुकी हैं। चहल-पहल देखी तो मन प्रसन्न हुआ। कोरोना का भय धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। लोग जागरूक हुए हैं। यह दर्शनीय और मन को सुकून देना वाला स्थान है।

-पारुल जैन

कोरोना संक्रमण से पहले आया था, इसके बाद इस विश्व पर्यटन दिवस पर आने का मौका मिला। लोगों में कोरोना संक्रमण का भय कम हो रहा है, लोगों का आना-जाना लगा है, अच्छा लगा।

- अमित राय, तमकुहीराज

बहुत दिनों से इच्छा थी कि कुशीनगर और आकर शांति के पुजारी व करुणा मैत्री भगवान बुद्ध् का दर्शन करूं। कोरोना के कारण लॉकडाउन लगने के कारण नहीं आ सका। परिवार के साथ आया हूं, मन को शांति मिली। - अशोक सैनी, बगहा बिहार

बुद्ध स्थली में चला सफाई अभियान

कुशीनगर: विश्व पर्यटन दिवस के अवसर बुद्ध स्थली कुशीनगर में नगरपालिका परिषद ने स्वच्छता व जन जागरूकता अभियान चलाया। महापरिनिर्वाण के सामने पटरी पर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने झाड़ू लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक ने लोगों से अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थलीय को साफ-सुथरा रखने को अपील की। मास्क वितरित करते हुए कोविड -19 से बचने का सुझाव दिया गया। नगरपालिका अध्यक्ष साबिरा खातून ने पर्यटन क्षेत्र में लोगों से कूड़ेदान का प्रयोग करने का आग्रह किया। ईओ प्रेमशंकर गुप्त ने पालिथीन का प्रयोग न करने के लिए जागरूक किया। केशव सिंह, रामअधार यादव, टीके राय, ओमप्रकाश जायसवाल, डॉ. वीना कुमारी, डा. एके सिन्हा, वीरेंद्र नाथ त्रिपाठी, त्रिलोकी नाथ पांडेय, हरेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी