पर्यटन निगम की टीम ने कार्य की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन निगम लखनऊ की तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को होटल पथिक निवास में हो रहे उच्चीकरण कार्य का निरीक्षण किया। टीम ने माथाकुंवर बुद्ध मंदिर के निकट नवनिर्मित पार्किंग स्थल को भी देखा। कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 10:57 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:03 AM (IST)
पर्यटन निगम की टीम ने कार्य की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी
पर्यटन निगम की टीम ने कार्य की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन निगम, लखनऊ की तीन सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को होटल पथिक निवास में हो रहे उच्चीकरण कार्य का निरीक्षण किया। टीम ने माथाकुंवर बुद्ध मंदिर के निकट नवनिर्मित पार्किंग स्थल को भी देखा। कार्य की धीमी प्रगति पर असंतोष जताया।

पथिक निवास में 2.16 करोड़ रुपये की लागत से आठ सुइट्स और आठ एसी डीलक्स कमरों का उच्चीकरण हो रहा है। टीम ने कार्य अक्टूबर के अंत तक पूर्ण करने का निर्देश दिया। पार्किंग स्थल का संचालन निगम प्राइवेट संस्था के माध्यम से शुरू करेगा। टीम का नेतृत्व कर रहे निगम मुख्यालय के प्रबंधक संचालक अक्षय नागर ने बताया कि होटल पथिक निवास में उच्चीकरण पूर्ण हो जाने के बाद पर्यटकों को उच्च स्तरीय सुविधा प्राप्त होगी। पार्किंग प्रारंभ हो जाने के बाद पर्यटकों को सुविधा मिलेगी। एक स्थान पर वाहनों की पार्किंग होने से बुद्ध मंदिर मार्ग से अतिक्रमण की समस्या समाप्त हो जाएगी। प्रबंधक प्रचार नीरज पाहूजा, प्रबंधक व‌र्क्स बीएस मेहता, प्रबंधक राजेश मणि त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी