कामगारों की पुत्रियों का सामूहिक विवाह कल, आशीर्वाद देंगे सीएम

कुशीनगर में आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह में शामिल निर्माण श्रमिकों को मिलेंगे 65 हजार रुपये इसके अलावा सभी जोड़ों को कपड़ा खरीदने के लिए दिया जाएगा 10 हजार रुपये।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:53 PM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:53 PM (IST)
कामगारों की पुत्रियों का सामूहिक विवाह कल, आशीर्वाद देंगे सीएम
कामगारों की पुत्रियों का सामूहिक विवाह कल, आशीर्वाद देंगे सीएम

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में गोरखपुर मंडल के कन्या विवाह अनुदान योजना के तहत 29 नवंबर को कुशीनगर जिला मुख्यालय रवींद्रनगर में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल बुद्धा पार्क में तैयारियां चल रही हैं। पार्क की सफाई जोरों पर चल रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने मुश्तैदी बढ़ा दी है।

आयोजन की तैयारी से जुड़ी जानकारी देते हुए उप श्रमायुक्त अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि अब तक गोरखपुर मंडल के 2500 निर्माण श्रमिकों की बेटियों की शादी का आवेदन पंजीकृत हो चुका है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल बेटियों के पिता को 65 हजार और प्रत्येक जोड़ों को शादी का वस्त्र खरीदने के लिए 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। बताया कि हिदू जोड़ों की शादी के लिए पुरोहित और मुस्लिम के लिए मौलवी और अन्य धर्मों के लिए उनसे जुड़े धर्म गुरु की व्यवस्था की जाएगी। कार्यक्रम सुबह सात बजे से शुरू होगा। उप श्रमायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्रम सेवायोजन एवं समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य होंगे। सांसद और सभी विधायक मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

29 को कुशीनगर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के तत्वावधान में कन्या विवाह अनुदान योजना के तहत 29 नवंबर को जिला मुख्यालय रवींद्रनगर स्थित बुद्धा पार्क में मंडलीय सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। डीएम एस राजलिगम की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे।

chat bot
आपका साथी