बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, तीन घायल

जागरण संवाददाता सोहसा मठिया कुशीनगर रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार-परसौना मार्ग पर ग

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 04:55 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 04:55 PM (IST)
बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, तीन घायल
बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, तीन घायल

जागरण संवाददाता, सोहसा मठिया, कुशीनगर: रामकोला थाना क्षेत्र के परवरपार-परसौना मार्ग पर गुरुवार को अंजही मोड़ के समीप ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके चलते बाइक चला रहे हरेंद्र व पीछे बैठी मां ललीता देवी व मौसी सुनीता देवी घायल हो गई। इलाज के लिए आसपास के लोगों ने सीएचसी रामकोला भेजा, वहां सुनीता की हालत गंभीर बनी हुई है। वह अपने गांव रामकोला थाने के परोरहा से गड़ेरी पट्टी रिश्तेदारी में जा रहा था। सुनीता की हालत गंभीर बनी हुई है।

वाहन की चपेट में आने से घायल

तरयासुजान : तमकुहीराज कस्बा में एनएच 28 के ओवरब्रिज के नीचे पैदल सड़क पार कर रहा 45 वर्षीय अधेड़ अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद वाहन सहित चालक फरार हो गया। घायल को सीएचसी ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

chat bot
आपका साथी