जानकी नगर में बंद मकान को चोरों ने खंगाला

कुशीनगर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं दुस्साहसी चोरों ने एक लाख 30 हजार नकदी समेत आभूषण चुरा लिए दो दिन के अंदर चोरी की तीन घटनाओं से दहशत।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 12:02 AM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 12:02 AM (IST)
जानकी नगर में बंद मकान को चोरों ने खंगाला
जानकी नगर में बंद मकान को चोरों ने खंगाला

कुशीनगर : कसया नगर के जानकी नगर में चोरों ने सोमवार की रात बंद मकान को खंगाल दिया। मकान में ताला बंद कर लोग मांगलिक कार्यक्रम में गए थे। मंगलवार की देर शाम लौटे तो घटना की जानकारी हुई। पुलिस को सूचित किया। दो दिनों के भीतर चोरी की तीन घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है।

नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 जानकी नगर में कीर्ति प्रकाश तिवारी का मकान है, उनके रिश्ते में मांगलिक कार्यक्रम था। परिवार के सभी सदस्य सोमवार को उसमें शामिल होने चले गए। मकान में ताला बंद था। रात में चोर पीछे का फाटक तोड़कर अंदर घुसे और आलमारी की लाकर में रखा एक लाख 30 हजार रुपये नगदी व सोने और चांदी के आभूषण चुराकर चंपत हो गए। आस-पास रहने वालों को भी घटना की भनक नहीं लगी। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांच पड़ताल की जा रही है।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, तहरीर

नेबुआनौरंगिया थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती को बंधक बनाने तथा दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार रात की है।

तहरीर के अनुसार गांव का ही एक युवक शादी का झांसा देकर युवती को एक साल से अपने घर बुला रहा था। सोमवार रात को भी उसने युवती को घर बुलाया। देर रात जब युवती घर जाने लगी तो युवक ने उसे कमरे में बंधक बना दुष्कर्म किया। घटना के बाद घर पहुंची युवती ने मां को जानकारी दी। सुबह थाने पहुंच पीड़िता की मां ने नामजद तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक गिरीजेश उपाध्याय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

chat bot
आपका साथी