कुशीनगर में गृहकलह से आजिज महिला ने की आत्महत्या

कुशीनगर के जटहा बाजार थाने के पूरनहा मिश्र गांव में रविवार को दिन में हुई घटना के बाद मौके पर पहुंचे महिला के पिता ने बेटी की ससुराल के लोगों पर लगाया हत्या का आरोप मौके पर पहुंची पुलिस ने की घटना स्थल की जांच।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 12:26 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 12:26 AM (IST)
कुशीनगर में गृहकलह से आजिज महिला ने की आत्महत्या
कुशीनगर में गृहकलह से आजिज महिला ने की आत्महत्या

कुशीनगर : जटहाबाजार थाना क्षेत्र के गांव पूरनहा मिश्र में रविवार को एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में लोहे की पाइप से लटका मिला। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। मृतका के पिता ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना का कारण गृह कलह बताया जा रहा है। दो वर्ष पूर्व शादी हुई थी।

गांव में चर्चा है कि संदीप कुशवाहा की 20 वर्षीय पत्नी रिकू उर्फ सरोज की सुबह 11 बजे किसी बात को लेकर सास व पति से उसकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि पति ने उनकी पिटाई कर दी। नाराज होकर रिकू अपने कमरे में चली गई। दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। काफी समय बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो स्वजन फाटक खोलवाने के लिए आवाज देने लगे तो कोई जवाब नहीं मिला। लोग जब खिड़की से कमरे में देखे तो रिकू का शव कमरे में लगे लोहे की पाइप से साड़ी के सहारे लटका दिखा। थोड़ी ही देर में भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। पुलिस के अनुसार मृतका के शरीर पर जख्म आदि के निशान नहीं मिले। पुलिस ने मृतका के मायके खबर दी। बेटी के घर पहुंचे पिता लल्लन ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि दो वर्ष पहले बेटी की शादी की थी। एक साल की एक बच्ची है। ससुराल के लोग उसका उत्पीड़न कर रहे थे। सीओ संदीप वर्मा ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

लापता किशोर सकुशल बरामद

हाटा के गांधीनगर फल मंडी निवासी लापता किशोर दीपांशु को पुलिस ने शनिवार रात को मुजहना हेतिम स्थित टोल प्लाजा परिसर से सकुशल बरामद कर लिया।

फलमंडी निवासी कुलदीप वर्मा ने शनिवार को तहरीर देकर बेटे के गायब होने की सूचना दी थी। बताया कि उनका बेटा सुबह टहलने निकला था पर लौटा नहीं। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर किशोर की तलाश में थी। रात साढ़े आठ बजे दीपांशु मुजहना हेतिम स्थित टोल प्लाजा पर बैठा मिला। कोतवाल जेपी पाठक ने बताया कि किशोर को स्वजन को सौंप दिया गया है।

chat bot
आपका साथी