बाढ़ खंड की टीम ने कटान स्थल का लिया जायजा

कुशीनगर बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता महेश सिह के निर्देश पर अवर अभियंता रविकुमार कन्न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 12:03 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 12:03 AM (IST)
बाढ़ खंड की टीम ने कटान स्थल का लिया जायजा
बाढ़ खंड की टीम ने कटान स्थल का लिया जायजा

कुशीनगर: बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता महेश सिह के निर्देश पर अवर अभियंता रविकुमार कन्नौजिया व भगवान यादव ने गुरुवार की शाम कुरमौटा मंझरिया के समीप छोटी गंडक के तट पर स्थित सतुगढ़ही देवी मंदिर व परवरपार स्थित प्राचीन शिव मंदिर के समीप हो रहे कटान का निरीक्षण किया। टीम ने कटान रोकने के लिए शीघ्र मरम्मत कार्य कराए जाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।

लगातार बारिश के चलते छोटी गंडक उफान पर है, जलस्तर बढ़ने से दोनों धार्मिक स्थलों के समीप कटान हो रहा है। सतुगढ़ही देवी मंदिर के पास कटान इतनी तेज है कि बगल से गुजर रही पिच सड़क कभी भी टूट सकती है। कटान रोकने के लिए क्षेत्र के शिवाकांत ओझा, अखिलेश ओझा, धर्मेंद्र सिंह, मुकेश सिंह, अशोक कुमार ने प्रदर्शन किया था और जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया था। शाम छह बजे अवर अभियंता के नेतृत्व में टीम ने कटानस्थल का निरीक्षण कर मौके से ही उच्चाधिकारियों को स्थिति से अवगत कराया।

--

विधायक ने किया कटान स्थल का निरीक्षण:

नारायणी के जलस्तर में कमी आने के बाद शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित महदेवा गांव में कटान होने की जानकारी मिलने पर विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने एसडीएम अरविद कुमार के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। साथ ही ग्रामीणों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

विधायक ने कहा कि बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता को कटान रोकने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई करने को पत्र लिखा जाएगा। विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। उन्होंने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी। प्रशासन से वार्ता कर हर संभव मदद ग्रामीणों को दिलाई जाएगी। बाढ़ के पानी से क्षतिग्रस्त हुई फसलों और ढही रिहायशी झोपड़ियों की भी रिपोर्ट तैयार कराई जाएगी।

chat bot
आपका साथी