पिपराघाट में स्थिति गंभीर, खेतों को काट रही नदी

सेवरही बाल्मीकि नगर बैराज से मंगलवार को डिस्चार्ज में 11 हजार क्यूसेक की वृद्धि हुई। सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Jul 2021 12:14 AM (IST) Updated:Wed, 21 Jul 2021 12:14 AM (IST)
पिपराघाट में स्थिति गंभीर, खेतों को काट रही नदी
पिपराघाट में स्थिति गंभीर, खेतों को काट रही नदी

सेवरही: बाल्मीकि नगर बैराज से मंगलवार को डिस्चार्ज में 11 हजार क्यूसेक की वृद्धि हुई। सोमवार को 1.47 लाख क्यूसेक की अपेक्षा 1.58 लाख क्यूसेक दर्ज किया गया था। पिपराघाट में जलस्तर में 20 सेंटीमीटर की कमी हुई है। नदी खतरे के निशान 76.20 से महज 1.05 मीटर नीचे बह रही है, कटान जारी है।

पांच दिनों से पिपराघट एहतमाली के उपाध्याय टोला, दहारी टोला,तवक्कल टोला, भंगी टोला, तेजू टोला, मोतीराय टोला, बुटन टोला, शिव टोला, देव नारायण टोला, जोगिनी टोला, नरवाजोत टोला में नदी फसल सहित खेत काट रही है। एपी बांध के किमी 12.500 से किमी 13.500 बाघाचौर नोनिया पट्टी के सामने, नरवाजोत विस्तार बांध, अमवाखास बांध के किमी 7.500 से किमी 8.600 व लक्ष्मीपुर में स्थिति संवेदनशील है। नरवाजोत-पिपराघाट बांध के किमी 950 से किमी 1.1450 पर स्लोप पर बचाव कार्य चल रहा है।

--

संवेदनशील स्थानों पर बचाव कार्य चल रहा है। निगरानी की जा रही है, बांध पूरी तरह सुरक्षित है।

एमके सिंह, अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड

--

गड्ढे में सड़क ढूंढने को राहगीर मजबूर

हाटा: हाटा-देवरिया सड़क बदहाली की शिकार है। गड्ढों की भरमार होने से राहगीर सड़क ढूंढते नजर आते हैं। लगभग पांच किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह से टूट कर उखड़ गया है। सड़क के लिए शासन से धन अवमुक्त होने के बाद निर्माण कार्य गिट्टियां गिराने तक सिमट कर रह गया है। पटना मिश्रौली निवासी विश्वास मणि ने कहा कि उक्त मार्ग देवरिया जिले में दुरुस्त है, लेकिन कुशीनगर जिले में पड़ रहा हिस्सा बदहाल है। रामपुर बुजुर्ग के कल्पनाथ सिंह ने कहा कि उक्त सड़क में सिर्फ गड्ढे ही दिखाई दे रहे हैं। अभिषेक मद्धेशिया, दीपक, अशोक मिश्र, जनार्दन मिश्र आदि ने सड़क मरम्मत की मांग की है।

विधायक पवन केडिया ने बताया कि मार्ग दुरुस्त करने के लिए शासन से धन स्वीकृत हो गया है। बरसात के कारण कार्य ठप है। कुछ महीनों में सड़क बन जाएगी

chat bot
आपका साथी