राष्ट्रवाद को जीवित रखने के लिए हुई थी संघ की स्थापना

कुशीनगर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत आयोजित रन फार फ्रीडम में एनसीसी कैडेटों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए देवरिया के विधायक ने एकात्ममानववाद की चर्चा की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 01:01 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 01:01 AM (IST)
राष्ट्रवाद को जीवित रखने के लिए हुई थी संघ की स्थापना
राष्ट्रवाद को जीवित रखने के लिए हुई थी संघ की स्थापना

कुशीनगर: बुद्ध पीजी कालेज कुशीनगर में शनिवार को 50 यूपी एनसीसी बटालियन पडरौना के तत्वावधान में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कालेज के एनसीसी यूनिट ने किया। मुख्य अतिथि देवरिया विधायक डा. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद को जीवित रखने के लिए ही संघ की स्थापना हुई थी।

उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत छात्र, छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की। डा. केएन मिश्र ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने की। स्वागत प्राचार्य डा. अमृतांशु कुमार शुक्ल ने किया। कार्यक्रम परिचय संयोजक ले. डा. उमाशंकर त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। संचालन डा. ममता मणि त्रिपाठी व आभार ज्ञापन जितेंद्र मिश्र ने किया। इसके पूर्व इमरान, अन्नू, सानिया, रविशंकर पाठक, हैरी आदि ने मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रथम सत्र में विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने फिट इंडिया फ्रीडम रन का शुभारंभ किया।

बिदु व आकाश रहे अव्वल, पुरस्कृत

फिट इंडिया फ्रीडम रन में महिला कैडेट् में बिदु गुप्त प्रथम, अनुष्का सिंह द्वितीय व आंचल गुप्त तृतीय स्थान पर रहे। पुरुष कैडेट्स में आकाश सिंह ने प्रथम, अमर यादव ने द्वितीय व अमित पासवान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन्हें अतिथियों ने पुरस्कृत किया।डा. उर्मिला यादव, डा. जीपी मंगलम, डा. आरबी मिश्र, डा. राजेश सिंह, डा. सीमा त्रिपाठी, डा. अनुज कुमार, डा. इंद्रजीत मिश्र, डा. अंबिका प्रसाद तिवारी, चीफ प्राक्टर डा. त्रिभुवन नाथ त्रिपाठी, डा. किरन जायसवाल, डा. रीना मालवीय, रमेश चंद्र विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।

रन फार फिट इंडिया का विधायक ने किया शुभारंभ

50 यूपी बटालियन एनसीसी पडरौना के तत्वावधान में बुद्ध इंटर कालेज कुशीनगर के एनसीसी कैडेट्स ने आजादी के अमृत महोत्सव के रन फार फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत शनिवार को दौड़ लगाई। शुभारंभ विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने बुद्ध द्वार के सामने किया। कैडेट्स ने बुद्ध मंदिर मार्ग पर दौड़ लगाते हुए देश भक्ति के नारे लगाए। एनसीसी अधिकारी ले. वेद प्रकाश मिश्र ने विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम में विस्तारक रविप्रकाश पांडेय, शैलेंद्र प्रताप सिंह, अनिल प्रताप राव, ओमप्रकाश जायसवाल आदि सहित लगभग चार दर्जन महिला व पुरूष कैडेट्स शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी