राजस्व टीम के सीमांकन पर पक्षकारों ने जताया असंतोष

कुशीनगर के तुर्कपट्टी क्षेत्र के महुंअवा बुजुर्ग गांव में पैमाइश करने पहुंची टीम के कार्य से दोनों पक्षों ने असंतोष जताया ग्राम प्रधान ने एसडीएम से अतिक्रमण हटवाने की मांग की थी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 01:00 AM (IST)
राजस्व टीम के सीमांकन पर पक्षकारों ने जताया असंतोष
राजस्व टीम के सीमांकन पर पक्षकारों ने जताया असंतोष

कुशीनगर : तुर्कपट्टी क्षेत्र के गांव महुंअवा बुजुर्ग में एसडीएम के आदेश पर गुरुवार को राजस्व टीम ने पुलिस बंदोबस्त के बीच रास्ता और आठ पोखरों में से दो की पैमाइश की। कार्रवाई से शिकायतकर्ता और पक्षकार दोनों असंतुष्ट दिखे।

ग्राम प्रधान चंद्रप्रभा ने एसडीएम को पत्रक देकर ग्राम सभा के मार्ग व पोखरों से अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। 11 सदस्यीय राजस्व टीम कानूनगो नीतिश शाही के नेतृत्व में पहुंची और सीमांकन का कार्य किया। प्रधान पति मुरली गोंड, शैलेंद्र शाही, प्रवीण शाही, जनार्दन, शिवबालक शर्मा, मोहन, चंद्रदेव व लक्ष्मण सहित अन्य ग्रामीण सिवान से नापी कराने की मांग कर रहे थे। राजस्व टीम में थानाध्यक्ष कुबेरस्थान उमेश कुमार, तुर्कपट्टी आनंद कुमार गुप्त, लेखपाल संतोष गुप्त, हरिनारायण गुप्त, यश्पाल सिंह, अलीवली उल्लह, जावेद आलम, रामप्रवेश सिंह, शिवकुमार, नर्वदेश्वर सिंह, मदन मिश्र शामिल रहे। कानूनगो बताया कि मौसम खराब होने के कारण सीमांकन पूर्ण नहीं हो पाया है। शीघ्र ही पुन: पैमाइश की जाएगी।

वंचित वर्ग को उनका हक दिलाएगी जनवादी पार्टी

जनवादी पार्टी सोसलिस्ट का जनपद स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन गुरुवार को नगर स्थित एक मैरेज हाल में हुआ। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक डा. संजय सिंह चौहान ने कहा कि शोषित, वंचित व सर्वहारा समाज को उनका राजनीतिक हक व सम्मान नहीं मिला। इसके लिए जनवादी पार्टी संघर्षरत है।

उन्होंने कहा कि भाजपा की दोहरी नीति के कारण पिछड़ा, दलित, वंचित समाज, किसान व नौजवान खुद को ठगा महसूस कर रहे हैं। भाजपा सरकार नौकरियों व शिक्षण संस्थानों से आरक्षण समाप्त करने पर तुली है। जिन लोगों के सहारे भाजपा ने सत्ता हासिल की, उन्हीं को किनारे लगा दिया। कहा कि वर्ष 2022 में सपा के साथ गठबंधन कर हमारी पार्टी भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करेगी। 14 नवंबर को लखनऊ में भाजपा हटाओ, प्रदेश बचाओ जनवादी जनक्रांति महारैली का आयोजन किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश चौहान, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रभु दयाल चौहान, पूर्व प्रमुख रामपुर करखाना राजाराम चौहान, प्रदेश महासचिव सत्य कुमार चौहान, गब्बू लाल चौहान, गोरख चौहान, छेदी चौहान ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मुन्ना चौहान ने की।

chat bot
आपका साथी