महंगाई व बेरोजगारी से आम जनता बेहाल : नंदकिशोर

कुशीनगर में पूर्व विधायक नंदकिशोर मिश्र ने प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला तथा कहा कि भाजपा शासन में प्रदेश की जनता का भला होने वाला नहीं है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 12:41 AM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 12:41 AM (IST)
महंगाई व बेरोजगारी से आम जनता बेहाल : नंदकिशोर
महंगाई व बेरोजगारी से आम जनता बेहाल : नंदकिशोर

कुशीनगर : केंद्र व प्रदेश की गलत नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है। वर्तमान सरकार किसान विरोधी है। इनसे देश और प्रदेश का भला नहीं होने वाला है।

यह बातें पूर्व विधायक पं. नंद किशोर मिश्र ने कही। वह रविवार को अजय नगर बभनौली में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि आम जनता जहां महंगाई की मार से जूझ रही है, वहीं बेरोजगार नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनाव के बाद अगर सपा की सरकार बनी तो किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों एवं संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करेगी। महेश सिंह कुशवाहा, डा. सुनील यादव, आयुष तिवारी, राजकुमार यादव, पंकज मिश्र, राज रतन यादव, विवेक मिश्र, अकबर जमाल, शिशुपाल यादव आदि मौजूद रहे।

मांगों को लेकर तीसरे दिन भी जारी रहा धरना

दुदही सीएचसी परिसर में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का आंदोलन रविवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। आशा संगिनी संघ की अध्यक्ष किरन राय व आशा कार्यकर्ता संघ की अध्यक्ष रीता पटेल की अगुवाई में धरना चल रहा है।

वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार वर्ष 2017 के चुनावी वादे को पूरा करे, सभी आशा संगिनी व कार्यकर्ता को स्थाई कर्मचारी का दर्जा देते हुए राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए, उचित मानदेय के दायरे में लाया जाए, सामाजिक सुरक्षा दी जाए, आयुष्मान गोल्डन कार्ड का लाभ दिया जाए, दस लाख का बीमा तथा सभी को एएनएम का प्रशिक्षण दिलाया जाए। किरन तिवारी, शीला देवी, कृष्णा देवी, सुशीला देवी मीना देवी, अनीता देवी, सुमन चौरसिया, शशि यादव, ममता देवी, शहनाज खातून, तारा देवी, उर्मिला देवी, सुनीता चौहान, रिकी देवी आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी