बारिश से खेतों को मिली संजीवनी, किसान प्रसन्न

किसानों को बारिश का काफी दिनों से इंतजार था गुरुवार को हुई बारिश को किसानों ने गन्ने की फसल लिए लाभकर बताते हुए कहा है कि अब अगली फसल की तैयारी शुरू हो जाएगी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 May 2021 12:37 AM (IST) Updated:Thu, 13 May 2021 12:37 AM (IST)
बारिश से खेतों को मिली संजीवनी, किसान प्रसन्न
बारिश से खेतों को मिली संजीवनी, किसान प्रसन्न

कुशीनगर : किसान जिस बारिश का इंतजार कर रहे थे, वैसी बारिश बुधवार को हुई। सुबह नौ बजे शुरू हुई बारिश दो घंटे तक होती रही। इससे खेतों को संजीवनी मिली तो किसानों के चेहरे भी खिल गए। इस बारिश को कृषि विभाग भी अगली फसल की तैयारी के लिए काफी लाभकर बता रहा है।

पिछले तीन दिनों से हल्की बारिश हो रही थी। किसानों को अच्छी बारिश की दरकार थी। बुधवार को आसमान में घनी बदली छाई तो यह देख किसानों के चेहरे पर चमक आ गई। मल्लूडीह निवासी किसान हरि प्रसाद ने बताया कि आसमान से बारिश की बूंदे नहीं बरस रहीं, खेतों के लिए अमृत बरस रहा है। इसी बारिश का हमको इंतजार था। मल्लूडीह के किसान विरेन्द्र मिश्र कहते हैं कि बारिश नहीं हो रही बल्कि हम किसानों की मुराद पूरी हो रही है। बारिश के रूप में किसानों के लिए सोना बरस रहा है। किसान सिद्धेश्वर शाही बताते हैं कि इस बारिश से खेत को संजीवनी मिली है। खेती कार्य में राहत मिलेगी तो पैदावार भी अच्छी होगी। इस समय की बारिश जैविक रूप से मिट्टी को मजबूत करती है। डिघवां बुजुर्ग निवासी किसान मैनेजर सिंह इस बारिश को खेती के लिए अति लाभकारी बताते हुए कहा कि इसी तरह की बारिश का इंतजार था। जब खेत में नमी आ जाए, पानी खेत के कोने तक पहुंच जाए, तभी लाभ मिलता है, जो इस बारिश ने कर दिया। जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल ने बताया कि इस समय की बारिश खेतों के लिए काफी लाभकारी होती है। इस बारिश ने किसानों को बड़ी राहत दी है। गन्ने की फसल को काफी फायदा होगा। रोग से बचाव होगा, पैदावार भी बढ़ेगी।

chat bot
आपका साथी