बोरे में मिला महिला की हत्या कर फेंका गया शव

कुशीनगर के कुबेरस्थान थाने के रहसू खुदरा गांव के पास पांच-छह दिन पुराना शव मिला इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है मौके पर पहुंचे एसपी ने ली घटना की जानकारी।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 27 Oct 2021 12:02 AM (IST) Updated:Wed, 27 Oct 2021 12:02 AM (IST)
बोरे में मिला महिला की हत्या कर फेंका गया शव
बोरे में मिला महिला की हत्या कर फेंका गया शव

कुशीनगर : कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव रहसू खुदुरा के समीप मंगलवार को नहर में बोरे में एक महिला का शव मिला। महिला की हत्या की गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। एसपी सचिन्द्र पटेल ने मौके का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। शव पांच-छह दिन पुराना प्रतीत हो रहा। एसपी ने थानेदार को शव की शिनाख्त कर शीघ्र पर्दाफाश के निर्देश दिए। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

सुबह लगभग आठ बजे खेत की तरफ गए युवकों ने लौटते समय गांव से सटे पुलिया के समीप नहर में बोरे में महिला का हाथ देखा। युवकों ने इसकी सूचना गांव में दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ग्रामीणों की मदद से बोरे को नहर से बाहर निकलवाया। महिला की उम्र लगभग 28 वर्ष थी। शरीर पर लाल रंग की कुर्ती व काले रंग की पैंट थी। शव का कुछ हिस्सा सड़ जाने से अनुमान लगाया जा रहा कि शव पांच-छह दिन पुराना है। एसओ संजय कुमार ने इसकी सूचना आला अधिकारियों को दी। एसपी सचिन्द्र पटेल भी मौके पर पहुंचे। एसपी ने मौके का निरीक्षण कर ग्रामीणों से जानकारी ली। एसपी ने कहा कि शव पानी में बह कर आया है या यहीं फेंका गया था। इन सब विदुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

बाइक की ठोकर से बुजुर्ग घायल

तरयासुजान थाना क्षेत्र के अहिरौली दान गांव के घाट टोला में बाइक की ठोकर से एक बुजुर्ग घायल हो गए। स्वजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तरयासुजान ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अहिरौली दान गांव के लल्लन सिंह सेवरही जा रहे थे। उसी दौरान घाट टोला में जलेसर मास्टर के घर के समीप सामने से आ रही बाइक ने ठोकर मार दिया। प्रभारी निरीक्षक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विदेश से घर आ रहे युवक की रास्ते में मौत

तमकुही विकास खंड मीर बिहार गांव निवासी 42 वर्षीय निजामुदीन तीन वर्ष से सऊदी अरब के रियाद शहर में नाई का काम करते थे। वहां बीमार पड़ने पर स्वजन उन्हें घर बुला लिए। रविवार की शाम वह लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे। रिसीव करने गए स्वजन उन्हें लेकर घर आ रहे थे, गोरखपुर के समीप रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी