सिविल सेवा परीक्षा में जिले के होनहारों का परचम

कुशीनगर के मेधावी मुकुंद टिबड़ेवाल ने यूपीएससी में प्राप्त की 200 वीं रैंक पाकर जबकि आदित्य जायसवाल को 605वीं रैंक प्राप्त हुई है एक ओर जहां मेधावियों को बधाई देने वालों का तांता लगा है वहीं जिले को भी सम्मान मिला है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 12:32 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 12:32 AM (IST)
सिविल सेवा परीक्षा में जिले के होनहारों का परचम
सिविल सेवा परीक्षा में जिले के होनहारों का परचम

कुशीनगर : संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। परीक्षा में परचम लहराने वालों में नगर के भी दो मेधावी शामिल हैं। इनकी उपलब्धि पर नगर समेत जनपदवासी गौरवान्वित हैं। परिणाम घोषित होते ही मेधावियों के घर बधाइयों देने वालों का तांता लग गया। दोनों मेधावियों ने बताया कि लगन के साथ परिश्रम किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है।

बीटेक के बाद तैयारी कर रहे थे मुकुंद

मुकुंद टिबड़ेवाल ने 200वीं रैंक प्राप्त की है। वह नगर के दवा व्यवसायी राजेंद्र टिबड़ेवाल के पुत्र हैं। पढ़ने में शुरू से ही होनहार रहे। दसवीं व बारहवीं की पढ़ाई शहर के सेंट थ्रेसस स्कूल से की। 2016 में आइआइटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिग से बीटेक करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयार करने दिल्ली चले गए। 2017 में सिविल सेवा परीक्षा में 546 वीं रैंक मिली। उनका चयन इंडियन पोस्ट एंड टेलीकम्युनिकेशन अकाउंट्स एंड फाइनेंस सर्विस के लिए हुआ था। वर्तमान में वह जयपुर में सहायक नियंत्रक के पद पर तैनात हैं। मुकुंद अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता व मां स्व.मंजू टिबड़ेवाल, चाचा प्रदीप टिबड़ेवाल व गुरुजनों को देते हैं। आनंद टिबड़ेवाल, दीपनारायण अग्रवाल आदि ने बधाई दी है।

आदित्य को पाचवें प्रयास में मिली सफलता

नगर के रामलीला मैदान निवासी व समस्तीपुर रेल मंडल के सीनियर डीईएन वन विनोद कुमार गुप्ता के बड़े पुत्र आदित्य कुमार ने यूपीएसएसी की परीक्षा में 605वीं रैक हासिल की है। उनको यह सफलता पांचवी बार में मिली है। इससे पूर्व आदित्य ने सेंट्रल आ‌र्म्स फोर्स, सीएएफ, 2019 के परीक्षा परिणाम में ग्रुप ए में भी सफलता प्राप्त की थी। आदित्य की मां रश्मि शिखा सीडीपीओ हैं। आदित्य ने दसवीं की पढ़ाई विद्या विहार रेजीडेंशियल स्कूल परोरा, पुरेनिया बिहार से तथा 12वीं की पढ़ाई एजीडीएबी पब्लिक स्कूल माडल टाउन दिल्ली से की। मनीपाल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी से वर्ष 2015 में सिविल इंजीनियरिग की पढ़ाई पूरी की। उनकी सफलता पर चाचा प्रमोद जायसवाल, रविद्र जायसवाल, मनोज जायसवाल, दीपक जायसवाल, विकास जायसवाल ने बधाई दी है।

थानेदार के भतीजे को मिली 179वीं रैंक

अहिरौली बाजार थाने के थानेदार राजेंद्र कुमार सिंह के भतीजे ऋषि कुमार सिंह ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा में 179वां रैंक व आइपीएस संर्वर्ग प्राप्त कर मान बढ़ाया है। गाजीपुर जिले के गौरा बाजार निवासी निरीक्षक राजेंद्र सिंह के भतीजे के चयन पर पुलिसकर्मी खुशी से झुम उठे। पुलिसकर्मियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

chat bot
आपका साथी