उम्मीदवारों की पहचान कराएंगे बैलेट पेपर के रंग

कुशीनगर में पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए सफेद व प्रधान के लिए हरे रंग का मतपत्र क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला व जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी रंग का होगा मतपत्र।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 12:59 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 12:59 AM (IST)
उम्मीदवारों की पहचान कराएंगे बैलेट पेपर के रंग
उम्मीदवारों की पहचान कराएंगे बैलेट पेपर के रंग

कुशीनगर : पंचायत चुनाव में इस बार मतदान की अलग व्यवस्था होगी। चार पदों के लिए हो रहे चुनाव में मतपत्र चार अलग-अलग रंगों के होंगे। सदस्य ग्राम पंचायत पद के लिए सफेद, प्रधान पद के लिए हरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए नीला व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए गुलाबी मतपत्र पर संबंधित प्रत्याशी का चुनाव चिन्ह अंकित रहेगा। आयोग ने चुनाव चिन्ह आंवटित कर दिया है। मतदाता एक साथ चार पदों के लिए मतदान करेंगे। उन्हें समझने में कोई दिक्कत न हो, इसके लिए मतपत्रों के रंग अलग-अलग निर्धारित हैं।

आयोग ने ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 18, क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के लिए 30, प्रधान के लिए 57 व जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 53 प्रतीक चिन्ह निर्धारित किया है। इसमें प्रत्याशी अपनी मनपंसद का चुनाव ले सकेंगे।

जिले के 14 ब्लाकों में 1003 ग्राम पंचायतों के लिए मतदान होना है। इसमें 1003 प्रधान पद, सदस्य ग्राम पंचायत के 12997 पद, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 1517 व जिला पंचायत के 61 पदों के लिए 29 अप्रैल को मतदान होगा। इन सभी पदों के लिए कुल 34 हजार आठ सौ दो लोगों ने नामांकन किया है।

बसपा ने 17 प्रत्याशियों की जारी की सूची

बहुजन समाज पार्टी की ओर से जिला पंचायत सदस्य पद के लिए 17 और प्रत्याशियों की सूची मंगलवार को जारी की गई है। पंचायत चुनाव प्रभारी व गोरखपुर मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी सुधीर कुमार भारती ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि वार्ड संख्या 21 से मंजू निषाद पत्नी वीरेंद्र निषाद, वार्ड संख्या 19 से कृष्णमोहन सिंह सैंथवार, वार्ड संख्या 33 से हरिकेश कुशवाहा, वार्ड संख्या 34 से रामजतन सिंह पटेल, वार्ड संख्या 31 से सिकंदर खरवार, वार्ड संख्या 44 से मनमोहन सिंह, वार्ड संख्या 45 से हजारी निषाद, वार्ड संख्या 47 से शकीला खातून पत्नी अब्दुल अंसारी, वार्ड संख्या नौ से मुस्तकीम अंसारी, वार्ड संख्या 11 से भानमती देवी पत्नी महावीर साह, वार्ड संख्या पांच से किरन देवी पत्नी राजेश यादव, वार्ड संख्या छह से विनय उर्फ अजीत कुमार गौतम, वार्ड संख्या आठ से दुर्गावती देवी पत्नी उमेश गौतम, वार्ड संख्या 12 से चंद्रावती देवी पत्नी रामप्रीत गौतम, वार्ड संख्या 52 से जावेद अख्तर, वार्ड संख्या 35 से सद्दाम, वार्ड संख्या 53 से जैनुल आबदीन अंसारी को पार्टी का अधिकृत उम्मीदवार बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी