सेल्फी लेते नदी में गिरी युवती, स्टीमर चालक व मछुआरों ने बचाया

मदनपुर देवी का दर्शन कर लौट रही एक युवती को छितौनी-बगहा रेल सह सड़क मार्ग पर स्थित पुल की रेलिग पर बैठकर सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। सेल्फी लेते समय वह नारायणी नदी में गिर गई। स्टीमर चालक और वहां मौजूद मछुआरों ने उसे बचा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 10:41 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 10:41 PM (IST)
सेल्फी लेते नदी में गिरी युवती, स्टीमर चालक व मछुआरों ने बचाया
सेल्फी लेते नदी में गिरी युवती, स्टीमर चालक व मछुआरों ने बचाया

कुशीनगर: मदनपुर देवी का दर्शन कर लौट रही एक युवती को छितौनी-बगहा रेल सह सड़क मार्ग पर स्थित पुल की रेलिग पर बैठकर सेल्फी लेना महंगा पड़ गया। सेल्फी लेते समय वह नारायणी नदी में गिर गई। स्टीमर चालक और वहां मौजूद मछुआरों ने उसे बचा लिया।

खड्डा थाने के बसडिला गांव की रहने वाली सौम्या अपने भाई दीपू व छोटी बहन कोमल के साथ मदनपुर देवी का दर्शन करने गई थी। लौटते समय वह सेल्फी लेने लगी। इसी दौरान नदी में गिर गई। भाई-बहन के शोर करने पर स्टीमर चालक व ग्रामीणों की उस पर नजर पड़ गई और उन्होंने उसे डूबने से बचा लिया। स्टीमर चालक ध्रुप साहनी व मछुआरे गुड्डू साहनी, राजेंद्र व अशोक साहनी निवासी पनियहवा के साहस की लोग प्रशंसा कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी