किसान, मजदूर विरोधी है प्रदेश सरकार: राधेश्याम

कुशीनगर के खड्डा में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा कि भाजपा शासन में लोग महंगाई से बेहाल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 01:05 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 01:05 AM (IST)
किसान, मजदूर विरोधी है प्रदेश सरकार: राधेश्याम
किसान, मजदूर विरोधी है प्रदेश सरकार: राधेश्याम

कुशीनगर: केंद्र व प्रदेश सरकार का गरीबों व मजदूरों से कोई लेना देना नहीं है। भाजपा सरकारें पूंजीपतियों की झोली भर रही हैं। महंगाई से गरीब बेहाल हैं, बेरोजगार नौजवान और किसान परेशान हैं।

यह बातें पूर्व राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह ने कही। वे खड्डा ब्लाक के बरवारतनपुर गांव में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भाजपा सरकार में तीन वर्षों में एक रुपये भी गन्ने की कीमत नहीं बढ़ाई गई है। किसानों के घर पैदा होने वाले अनाज पर एमएसपी की गारंटी सरकार की ओर से नहीं देने के कारण दिल्ली की सीमा पर आंदोलन चल रहा है। भीषण ठंड में किसान मर रहे हैं, लेकिन सरकार को उनकी परवाह नहीं है। जनसभा में सपा के जिला कोषाध्यक्ष विजय पांडेय, विजय कुशवाहा, विश्व विजय सिंह, श्रवण यादव, प्रधान राजू, मिस्टर खान आदि मौजूद रहे।

भाजपा सरकार में किसी का भला नहीं: भीम

कप्तानगंज उपनगर के बंदेलीगंज चौराहे पर बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर ने कहा कि भाजपा शासन में किसी का भला होने वाला नहीं है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। जब से केंद्र व प्रदेश में यह सरकार बनी है, सभी वर्ग के लोग परेशान हैं। सबसे अधिक दुर्दशा किसानों की हो रही है। अपने हक के लिए किसान धरना दे रहे हैं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता अभी से जुट जाएं। जगह-जगह पार्टी की सभा में लोगों का समर्थन मिल रहा है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष का का जिला सचिव राजू राजभर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। टुन्नू इराकी, सोनू सिंह, राजेश राजभर, बुद्धिराम राजभर, विजय कुमार गौतम, नित्यानंद गौतम, कादिर अली, नूर मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी