सड़क निर्माण में हो मानक व गुणवत्ता का पालन

कुशीनगर के सेवरही में व्यापार मंडल ने सड़क निर्माण के लिए रखी गई सामग्री की जांच कराई तथा कहा कि निर्माण के दौरान गुणवत्ता का पालन हर हाल में किया जाए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 12:29 AM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 12:29 AM (IST)
सड़क निर्माण में हो मानक व गुणवत्ता का पालन
सड़क निर्माण में हो मानक व गुणवत्ता का पालन

कुशीनगर : व्यापार मंडल द्वारा मंगलवार को सेवरही उपनगर के मेन रोड का मानक के अनुसार निर्माण कराए जाने के लिए अधिशासी अधिकारी एके गुप्त व जेई मनोज यादव को मौके पर बुलाकर गिट्टी व अन्य सामग्रियों का निरीक्षण कराया गया।

व्यापार मंडल अध्यक्ष पप्पू जायसवाल ने मानक के हिसाब से निर्माण कार्य, टेंडर की प्रतिलिपि व बोर्ड लगाने की बात कही। जेई ने संबंधित ठीकेदार से निर्माण कार्य मानक के हिसाब से कराने की हिदायत दी। भाजपा नेता डा. बाबूलाल प्रसाद ने कहा कि निर्माण कार्य ठीक ढंग से हो। तहसील प्रभारी अजय गुप्ता ने कहा कि हर डिवाइडर से नाली तक निर्माण कार्य हो। व्यापारियों ने इस आशय का एक ज्ञापन अधिशासी अधिकारी को सौंपा। इस दौरान अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष सुकदेव रौनियार, व्यापार मंडल के तहसील संरक्षक छोटेलाल वर्मा, पूर्व सभासद लव जायसवाल, राकेश मद्धेशिया, श्याम यादव, विद्यासागर जायसवाल आदि मौजूद रहे।

सड़क के लिए कांग्रेसियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

जोकवा बाजार क्षेत्र के लाला गुरवलिया बाजार में कांग्रेसी नेता मनोज सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को हस्ताक्षर अभियान चलाया। इसमें धुनवलिया-छहूं संपर्क मार्ग की मरम्मत और उच्चीकरण की मांग की गई।

लोगों का कहना है कि यह सड़क कई वर्षों से बदहाल है। इसके चलते आवागमन में काफी परेशानी होती है। सड़क पर बने गड्ढे में बारिश का पानी भर गया है इससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। यह सड़क शासन-प्रशासन की उपेक्षा का शिकार है। जल्द निर्माण नहीं हुआ तो आंदोलन का रुख अख्तियार किया जाएगा। कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष फारूक अंसारी ने कहा कि यह सरकार झूठ का पिटारा रखी हुई है, आम जनता समस्याओं को लेकर परेशान है। फणीशचंद पांडेय, अरमान अली, प्रभात, मैनेजर, जीतन शर्मा, व्यास सिंह, अनिरुद्ध तिवारी, बैरिस्टर सिंह, सदीक अंसारी, संदीप सिंह, हृदयानंद यादव, अंकुश सिंह, रोहित सिंह, पंकज आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी