खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास

एसआर चिल्ड्रेन्स एकेडमी में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद मुख्य अतिथि पंजाब चीनी मिल के कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Nov 2018 11:28 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 11:28 PM (IST)
खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास
खेल से होता है शारीरिक व मानसिक विकास

कुशीनगर: एसआर चिल्ड्रेन्स एकेडमी में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करने के बाद मुख्य अतिथि पंजाब चीनी मिल के कारखाना प्रबंधक मानवेन्द्र राय ने अपने संबोधन में कहा कि खेल से शारीरिक व मानसिक विकास होता है। विशिष्ट अतिथि डा. महेंद्र कुशवाहा ने कहा कि खेल से टीम भावना विकसित होती हैं। खो-खो प्रतियोगिता में आदित्य पासवान और विकास कुशवाहा की टीम विजयी हुई। छात्राओं की दो सौ मीटर दौड़ में मोनी यादव प्रथम, स्नेहलता द्वितीय और अंशवी गोंड तृतीय स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ में वृंदा कुशवाहा और नीलू यादव विजयी हुए। चम्मच दौड़ में छात्रा वर्ग में खुशी प्रथम, रीतिका वर्मा द्वितीय और छात्र वर्ग में नितेश प्रथम, राज प्रजापति द्वितीय स्थान पर रहे। संचालन अशोक शर्मा ने किया। रेफरी की भूमिका पप्पू साहनी और अंशू राय ने निभाई। इस अवसर पर रामआसरे वर्मा, प्रधानाचार्य रेखा सोनी, रामचंद्र ¨सह, संध्या चौरसिया, ओमप्रकाश चौधरी, ब्रजेश यादव, फतेहबहादुर दूबे, जितेन्द्र यादव, वीणा तिवारी, कोदई पासवान, नेहा शर्मा, मीना साहू, घनश्याम वर्मा आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी