पोखरे पर लगाया गया सोलर पंप चोरी

कुशीनगर के पटहेरवा थाने के देवरिया वृत्त गांव के व्यक्ति का पोखरे पल लगाया गया सोलर पंप चोर मोटर सहित चुरा ले गए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 11:57 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 11:57 PM (IST)
पोखरे पर लगाया गया सोलर पंप चोरी
पोखरे पर लगाया गया सोलर पंप चोरी

कुशीनगर : पटहेरवा थाना क्षेत्र के देवरिया वृत्त गांव के एक व्यक्ति के पोखर पर लगे सोलर पंप को मोटर सहित चोर उठा ले गए। पीड़ित ने पड़ोसी गांव के दो युवकों पर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

जयराम प्रसाद गांव के बाहर पोखरे में मछली पालन करते हैं। विद्युत व्यवस्था व पानी चलाने के लिए पोखरे के किनारे सोलर पैनल व पंप लगाए थे। आरोप है कि शाम को करीब छह बजे घर गए तो पहले से छिपे पड़ोसी गांव गगलवा के दो युवक सोलर पैनल व मोटर पंप खोल ले गए।

दुकानदार के शोर मचाने पर भागे चोर

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही बुजुर्ग गांव के अरविद कुशवाहा की सूरजनगर बाजार के मोड़ पर जूता-चप्पल की दुकान है। सोमवार की रात में दीवार तोड़कर चोर दुकान में घुसे तो अरविद ने शोर मचाया। चोर को पकड़ने का प्रयास किए, लेकिन वह भाग निकले। उन्होंने बताया कि पिछले साल दुकान का शेड तोड़कर चोरी की गई थी, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि मामले की जानकारी हुई है, जांच की जा रही है।

सूरजनगर के निकट सड़क के किनारे खड़ी बाइक चोरी

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सूरजनगर के समीप पडरौना-पनियहवा मार्ग के किनारे खजुरिया गांव के हरेंद्र गुप्ता अपनी बाइक खड़ी कर खेत की सिचाई कराने गए थे। वापस लौटे तो बाइक चोरी हो गई थी। उन्होंने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने कहा कि मामले की छानबीन कराई जा रही है।

विद्यालय गेट से शिक्षक की बाइक चोरी

खड्डा थाना क्षेत्र के भुजौली बुजुर्ग गांव के विनोद कुशवाहा भुजौली बाजार स्थित एक निजी विद्यालय में शिक्षण कार्य करते हैं। मंगलवार की सुबह वह विद्यालय गेट पर ही बाइक खड़ी कर अंदर चले गए। विद्यालय बंद होने के बाद गेट पर पहुंचे तो बाइक गायब थी। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।

विद्यालय से गैस सिलेंडर चोरी

सोमवार की रात तरयासुजान थाना क्षेत्र के हफुआ जीवन स्थित प्राथमिक विद्यालय के भोजन कक्ष का ताला तोड़ चोरों ने गैस सिलेंडर, पंखा व एमडीएम बनाने का बर्तन चुरा लिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक नगीना यादव पुलिस को तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी