हाटा की शिल्पा ने लहराया हरियाणा में परचम

कुशीनगर के हाटा की इस मुक्केबाज ने हिसार में आयोजित 5 इलीट वूमेन प्रतियोगिता में दिखाया दम प्रतिद्वंदी को पराजित कर जीता पदक।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 12:11 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 12:11 AM (IST)
हाटा की शिल्पा ने लहराया हरियाणा में परचम
हाटा की शिल्पा ने लहराया हरियाणा में परचम

कुशीनगर : हरियाणा के हिसार में आयोजित महिला मुक्केबाजी प्रतियोगिता में नगर पालिका परिषद के वार्ड गोपालपुर विरैचा निवासी शिल्पा यादव ने परचम लहराया है। 48 किलो भार वर्ग में शनिवार को शिल्पा यादव ने तेलंगाना की परवल्लिकापुली को पराजित कर पदक हासिल किया। यह प्रतियोगिता 27 अक्टूबर तक चलेगी।

5 इलीट वूमेन नेशनल बाक्सिग चैंपियनशिप का आयोजन हरियाणा के हिसार में 21 से 27 अक्टूबर तक किया गया है। देश भर की मुक्केबाज इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रही हैं। आयोजन के तीसरे दिन शिल्पा ने 48 किलोग्राम भार वर्ग में अपनी प्रतिद्वंदी तेलंगाना निवासी परवल्लिका पुली को तीसरे राउंड में पराजित किया। कोच राजेश गुप्ता ने बताया कि शिल्पा इससे पहले भी मंडल व प्रांतीय स्तर पर आयोजित मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा साबित कर पदक हासिल कर चुकी है। उसका लक्ष्य मुक्केबाजी के बल पर गांव, जिला, प्रदेश व देश का नाम दुनिया में रोशन करना है। शिल्पा की जीत की सूचना मिलते ही लोग खुशी से झूम उठे। विधायक पवन केडिया, नगरपालिका अध्यक्ष मोहन वर्मा, सभासद मुकेश यादव आदि ने शिल्पा के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

एक दिन की बीडीओ बनी बेटी ने सुनी फरियाद

शासन के आदेश पर नारी सशक्तीकरण के तहत शनिवार को विकास खंड विशुनपुरा में एक दिन के लिए छात्रा वंदना शर्मा को बीडीओ बनाया गया। उन्होंने लोगों की फरियाद सुनी और पड़री पिपरपाती-मनिकौरा सड़क बनाने और विद्यालय में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने का आदेश जारी किया।

मनिकौरा गांव के जुड़वनिया टोला के विनोद शर्मा की पुत्री वंदना नेहरू इंटर कालेज मंसाछापर की इंटरमीडिएट की छात्रा हैं। उन्होंने कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में सर्वाधिक अंक हासिल किया था। एक दिन के लिए बीडीओ की कुर्सी पर बैठ वंदना ने लोगों की समस्याएं सुनीं। स्वच्छ भारत योजना के तहत बने शौचालयों की स्थिति पर चर्चा की। शायना परवीन ने नंदलाल छपरा की व राजनंदनी तिवारी ने खेसिया तिवारी टोला की सड़क बनवाने की मांग की। अनिता यादव, गीता शर्मा व अनिशा शर्मा ने विद्यालय गेट पर गंदगी होने की बात बताई। इस पर तत्काल एक्शन लेते हुए कंप्यूटर लिपिक सुभाष प्रसाद से पत्र बनाकर लाने को कहा। प्रधानाचार्य रामनरेश प्रसाद, एडीओ पंचायत भगवंत कुशवाहा, प्रवीण कुमार सिंह, लेखाकार दिनेश कुशवाहा, सुनील दत्त शुक्ल, जितेंद्र मणि त्रिपाठी ने पुष्प गुच्छ भेंटकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी