एडीएम व सीओ ने सुलझाया ताजिया स्थल का विवाद

कुशीनगर : थाने के अमवां बुजुर्ग गांव में ताजिया मिलान एवं खेल तमाशा स्थल को लेकर बीते सप्ताह से चल र

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 11:57 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 11:57 PM (IST)
एडीएम व सीओ ने सुलझाया ताजिया स्थल का विवाद
एडीएम व सीओ ने सुलझाया ताजिया स्थल का विवाद

कुशीनगर : थाने के अमवां बुजुर्ग गांव में ताजिया मिलान एवं खेल तमाशा स्थल को लेकर बीते सप्ताह से चल रहा विवाद बुधवार की रात सुलझ जाने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। एसडीएम कसया प्रमोद कुमार तिवारी व सीओ सदर नितेश प्रताप ¨सह ने गांव में दोनों पक्ष के लोगों के साथ बैठक की। कहा कि नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी, पुरानी परंपरा के तहत ही ताजिया का मिलान व खेल तमाशा किया जाएगा। गांव में कई वर्षों से प्राथमिक विद्यालय के समीप मोहर्रम के ताजिया का मिलान व खेल तमाशा का आयोजन होता चला आ रहा है। एक सप्ताह पूर्व मुस्लिम पक्ष ने बगल के खेल मैदान जो शिव मंदिर से सटे है, पर ताजिया रखने के लिए जगह की मांग की। जिस पर ¨हदुओं द्वारा आपत्ति की गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार मौर्या ने बीते 16 सितंबर को दोनो पक्षों के बीच बैठक कर मामला सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं अन पाई। रात में उपजिलाधिकारी तिवारी एवं सीओ ¨सह मातहतों के साथ गांव में पहुंच स्थलीय निरीक्षण किया। उसके बाद दोनों समुदाय की बैठक में कहा कि किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। पूर्व की तरह प्राथमिक विद्यालय परिसर में ही आयोजन होगा। दोनो पक्ष में लिखित समझौता कराया गया। थानाध्यक्ष मौर्य ने शांति व्यवस्था में पुलिस का सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि त्योहार के अवसर पर किसी की मनमर्जी नहीं चलने दी जाएगी। इस अवसर पर उपनिरीक्षक संजय कुमार ¨सह, दीवान अर¨वद ¨सह आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी