छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

कुशीनगर कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में स्थित स्कूलों कोचिग सेंटरों व धार्मिक स्थलों सहित रेलवे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:08 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:08 AM (IST)
छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर
छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर

कुशीनगर : कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में स्थित स्कूलों, कोचिग सेंटरों व धार्मिक स्थलों सहित रेलवे स्टेशनों आदि जगहों पर मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को एंटी रोमियो दल ने जांच की। इस दौरान संस्थानों के इर्द गिर्द मिले अराजक तत्वों को फटकार लगाई गई।

एंटी रोमियो प्रभारी रामप्यारे यादव के नेतृत्व में टीम ने कठकुइयां सेमरा श्रीकृष्ण इंटर कालेज व सहजवलिया वृजविहारी सिंह महाविद्यालय में पहुंच छात्राओं को महिला सुरक्षा से जुड़ी जानकारी दी और उन्हें आत्मरक्षा के गुर सिखाए। बालखंडीस्थान चौराहे पर संचालित कोचिग संस्थानों में छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए सचेत रहने को कहा गया। उन्हें बताया गया कि कोचिग या कालेज जाते समय कोई छेड़छाड़ करे तो उसे नजर अंदाज न कर तत्काल इसकी शिकायत पीआरबी 112 नम्बर, वूमेन पावर हेल्प लाइन 181 या महिला हेल्प लाइन नंबर 1090 डायल करें। पुलिस तत्काल आपकी मदद में पहुंचेगी। थानाध्यक्ष महेंद्र चतुर्वेदी, एंटी रोमियों टीम के सूरज देव सिह, शिखा सिह, अमिता वर्मा, अरुण कुमार वर्मा ने आदि शामिल रहे।

मंसाछापर: श्रीमतीलाची देवी इंटरमीडिएट कालेज जटहां में थानाध्यक्ष जटहां बाजार संजय यादव के नेतृत्व में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रबंधक हरिशंकर कुशवाहा, विद्यालय की छात्राएं व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

राजापाकड़: एसआइ मंगेश मिश्र, महिला कांस्टेबिल अंजलि सिंह व कांस्टेबिल उमेश कुमार की टीम ने थानाक्षेत्र के तुर्कपट्टी, गुरवलिया, उजारनाथ, राजापाकड़, सपही टड़वा आदि में इंटर कालेज में पहुंचकर छात्राओं से बात की।

हाटा: सुकरौली विकास खंड के गांव टीकर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटर कालेज में बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। थानाध्यक्ष अनिल कुमार, प्रधानाचार्य ध्रुपति प्रसाद समेत अन्य शिक्षकगण मौजूद रहे।

दुदही: विकास खंड दुदही के पडरौन-मडूरही गांव के दलित बस्ती में महिला कल्याण विभाग की विधि सह परिवीक्षा अधिकारी अंजलि पांडय ने महिलाओं को सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सरोज देवी, भागमनी देवी, कार्यकर्ता रेनू देवी, कृष्णावती देवी, नीता राय, गायत्री देवी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी