¨रकी व रजनी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

कुशीनगर : नौरंगिया तिराहा के समीप स्थित राजेश मणि इंटर कालेज की विज्ञान वर्ग दो छात्राओं ¨रकी पटेल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 12:05 AM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 12:05 AM (IST)
¨रकी व रजनी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित
¨रकी व रजनी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

कुशीनगर : नौरंगिया तिराहा के समीप स्थित राजेश मणि इंटर कालेज की विज्ञान वर्ग दो छात्राओं ¨रकी पटेल कक्षा 11 व रंजनी तिवारी कक्षा 12 ने देवरिया में हुई मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अपने-अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीत क्षेत्र का मान बढ़ाया है। उनका चयन प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कर लिया गया है। दोनों छात्राओं के चयन से आह्लादित प्रधानाचार्य प्रवीण दूबे ने कहा कि यह विद्यालय परिवार के लिए गौरव की बात है। ग्रामीण अंचल की बेटियां आज राज्य स्तरीय खेलों में चयनित होकर स्कूल व माता-पिता को गौरवान्वित कर रही हैं। इससे पूर्व दोनों छात्राओं ने राष्ट्रीय इंटर कालेज भुजवली प्रमुख परिसर में आयोजित जनपद स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में उप विजेता चुनी गयी थीं। उसके बाद इनका चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया था। प्रबंधक संतोष मणि त्रिपाठी, खेल शिक्षक अजय कांत तिवारी, दुर्गा गुप्ता, अखिलेश ¨सह, सोनू ¨सह आदि ने इनकी सफलता पर प्रसन्नता जताई है।

chat bot
आपका साथी