सक्रिय भूमिका निभाए अनुसूचित जनजाति मोर्चा

प्रदेश महामंत्री सोमवार को यहां एक होटल में जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले तक मोर्चा को सौ कार्यक्रम आयोजित करने होंगे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:36 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:36 PM (IST)
सक्रिय भूमिका निभाए अनुसूचित जनजाति मोर्चा
सक्रिय भूमिका निभाए अनुसूचित जनजाति मोर्चा

कुशीनगर: भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने विधानसभा चुनाव में अहम योगदान के लिए अनुसूचित जनजाति मोर्चा का आह्वान किया है। कहा है कि मोर्चा को केवल अनौपचारिक नहीं, बल्कि एक सक्रिय मोर्चा के रूप में समाज के भीतर कार्य करने की जरूरत है।

प्रदेश महामंत्री सोमवार को यहां एक होटल में जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक के उद्घाटन सत्र को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले तक मोर्चा को सौ कार्यक्रम आयोजित करने होंगे। उन्होंने जिला स्तरीय सम्मेलन, बूथ प्रबंधन व सदस्यता अभियान, मतदाता सूची निरीक्षण में मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। 40 दिनों के भीतर 40 जिलों में जिला स्तरीय सम्मेलन करने का निर्देश दिया। कहा कि अच्छे व प्रभावी सम्मेलन के लिए सभी घटकों के नेताओं, पदाधिकारियों व आम लोगों की भी भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। जनजाति के प्रत्येक घर तक पहुंच बनाकर कार्य करने की जरूरत है। मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर राव ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2022 में भाजपा की सरकार बनाने में अनुसूचित जाति मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राष्ट्रीय महामंत्री कालीराम माझी ने कहा कि प्रदेश में अनुसूचित जाति मोर्चा की सक्रियता एवं संघर्ष का लाभ अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित विधानसभा के साथ-साथ अनुसूचित जाति बहुल क्षेत्रों में भी मिलेगा। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गौड़, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद रमापति राम त्रिपाठी, सांसद विजय दूबे, सांसद अक्षयबर लाल गौंड, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, गंगा सिंह कुशवाहा, जटाशंकर त्रिपाठी आदि ने स्वागत किया। इस दौरान सरकार की विभिन्न योजनाओं में जनजाति के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।

जनजाति मोर्चा के प्रदेश प्रभारी एडवर्ड सोरेन, प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गौंड, प्रदेश सह प्रभारी राधा सिंह, शकुंतला चौहान, जिला उपाध्यक्ष अवधेश सिंह, उपाध्यक्ष विजय शुक्ल, अग्निवेश मणि, नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, मोहन वर्मा, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता, पडरौना विधानसभा प्रभारी डा. जितेंद्र प्रताप राव, ओमप्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी