प्रकृति के रक्षक हैं अनुसूचित जनजाति के लोग: स्वतंत्रदेव सिंह

कुशीनगर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वनवासी समाज ने ही भगवान श्रीराम को बनाया मर्यादा पुरुषोत्तम भाजपा ने शिक्षा स्वास्थ्य व विकास से समाज को जोड़ा समाज के हर वर्ग का विकास कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 29 Sep 2021 12:34 AM (IST) Updated:Wed, 29 Sep 2021 12:34 AM (IST)
प्रकृति के रक्षक हैं अनुसूचित जनजाति के लोग: स्वतंत्रदेव सिंह
प्रकृति के रक्षक हैं अनुसूचित जनजाति के लोग: स्वतंत्रदेव सिंह

कुशीनगर : अनुसूचित जनजाति के लोग प्रकृति के रक्षक रहे हैं। इन्हीं के संरक्षण में आज भी प्रकृति का सौंदर्य कायम है। आदिकाल से लेकर वर्तमान कालखंड इनकी शौर्य गाथा से भरा पड़ा है। वनवासी श्रीराम को रावण पर विजय दिलाकर जनजाति बिरादरी के लोगों ने उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम बना दिया।

यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहीं। वह कसया के एक होटल में चल रही अनुसूचित जनजाति मोर्चा की प्रदेश कार्य समिति की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को मंगलवार को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें निजी स्वार्थ में शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से वंचित इस समाज का धर्मांतरण कराकर पथभ्रष्ट कर रही है। अपनी संस्कृति से अलग होकर कोई भी समाज या देश समर्थ नहीं हो सकता। जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय से लेकर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से संगठन और वनवासी समाज के लिए किए गए कार्यों की चर्चा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भावनात्मक रूप से जोड़ा। कहा कि भारत की अनेकता में एकता का श्रेय जनजाति वर्ग को जाता है। केंद्र में लंबे समय तक शासन करने वाली कांग्रेस पार्टी को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि छह दशक तक उसने इस समाज को शिक्षा, स्वास्थ्य और विकास से वंचित रखा। अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी तो पहली बार उन्होंने जनजाति समाज की चिता की। इनके लिए अलग मंत्रालय गठित कर प्रतिनिधित्व दिया। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल में आठ अनुसूचित जनजाति के प्रतिनिधि हैं। इस समाज को हक देकर अटल सरकार में ही रामराज्य की परिकल्पना को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वनटांगियों को वोट का अधिकार और मुसहर परिवारों को 40 हजार आवास दिया है। कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जिसका बूथ अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री बन सकता है। गृहमंत्री अमित शाह इसका उदाहरण हैं। कहा कि आप ही के बीच का कोई कार्यकर्ता या पदाधिकारी कल प्रदेश या राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। सेवा और समर्पण की ही देन है कि चाय बेचने वाले के पुत्र नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बन 194 देश के संयुक्त राष्ट्र संघ को चार बार संबोधित कर चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने मोर्चा के पदाधिकारियों को कार्यकर्ता बनाने और आगामी चुनाव में अपना बूथ जिताने का संकल्प दिलाया। प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गोंड ने कहा कि भारत की मूलजाति और निवासी की चिता केवल भाजपा करती है। क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह आदि ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम गोंड ने जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं होने की समस्या रखी। सांसद विजय कुमार दूबे, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, गंगा सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी