अधिक उत्पादन के लिए गन्ने की फसल को गिरने से बचाएं

कृषि विशेषज्ञ का कहना है कि गन्ना गिरने से 20 से 30 फीसद उत्पादन घट जाता है चीनी परता में भी आती है कमी किसान व चीनी मिल को नुकसान होता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 12:37 AM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 12:37 AM (IST)
अधिक उत्पादन के लिए गन्ने की फसल को गिरने से बचाएं
अधिक उत्पादन के लिए गन्ने की फसल को गिरने से बचाएं

कुशीनगर : गन्ने की वैज्ञानिक खेती करने से पैदावार बढ़ाने में मदद मिलेगी। गन्ने की 80 फीसद बढ़वार बरसात के दिनों में ही होती है। समय से पूर्व बारिश होने से इस बार मई जून से गन्ने में तेजी से वृद्धि हो रही है। अधिक बढ़वार से गन्ने की पौध लंबी और मोटी हो जाती है, जो तेज हवा के कारण गिर जाती है। इससे उत्पादन 20 से 30 प्रतिशत घट जाता है। अधिक उत्पादन के लिए फसल को गिरने से बचाने का उपाय करें।

यह बातें उत्तर प्रदेश गन्ना किसान संस्थान एवं प्रशिक्षण केंद्र पिपराइच गोरखपुर के सहायक निदेशक डा. ओमप्रकाश गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि गन्ना गिरने से उसकी पत्तियां एक दूसरे को ढंक देती हैं इससे शर्करा संचयन प्रभावित हो जाता है। किसान हरी पत्तियों को काट कर जानवरों को कदापि न खिलावें। बोआई के समय गहरी नालियों में ही गन्ने की बोआई करें तभी गिरने से बचाव संभव है। कोशा 8275, 8272, 9293, कोलक 94184, को.118, कोसे 8452, 8436 आदि गन्ने की ऐसी प्रजाति है जो कम गिरती है।इसकी बोआई किसानों के लिए अधिक उपयुक्त रहेगी।

मजदूरों की कड़ी मेहनत से चलते हैं उद्योग

भारतीय मजदूर संघ के 67 वें स्थापना दिवस पर त्रिवेणी चीनी मिल रामकोला के परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने कहा कि मजदूरों की कड़ी मेहनत से ही उद्योग चलते हैं। चीनी मिल के कर्मचारी अपनी मेहनत से किसानों को भी लाभान्वित करते हैं।

भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष राधे कृष्ण ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी एकजुट होकर रहें। इससे अपने हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने में मजबूती मिलेगी। मंत्री ईश्वर चंद श्रीवास्तव ने कहा कि हर साल की तरह इस बार भी संगठन का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। दूधनाथ शर्मा, अमर श्रीवास्तव, अतुल सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, रामप्रवेश खरवार, जितेंद्र, प्रेम सिंह, होशिला यादव, रामलखन, अभय प्रताप सिंह, रवि राव, मधुसूदन शर्मा, रामाश्रय सैनी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी