पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: विजय राय

कुशीनगर के एक महाविद्यालय में आयोजित भाजपा की बैठक में वक्ताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण बताते हुए अभी से योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:23 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:23 AM (IST)
पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: विजय राय
पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम: विजय राय

कुशीनगर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर त्रिवेणी राय महाविद्यालय बलुआ बिहार में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा नेता विजय राय ने कहा कि पंचायत चुनाव में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर अपने-अपने वार्ड व बूथों पर सक्रिय रहें। इससे पार्टी के उम्मीदवारों को मजबूती मिलेगी।

कहा कि पार्टी का लक्ष्य है कि पंचायत चुनाव में हम 100 फीसद जीत हासिल करें। संचालन विजय शंकर तिवारी ने किया। वार्ड प्रभारी रामनरेश दूबे, जिला उपाध्यक्ष अजय राय, मंडल अध्यक्ष दीपक सिंह, श्रीनिवास राय, उपाध्यक्ष प्रदीप सिंह, महामंत्री अमलेश तिवारी, अच्छेलाल कुशवाहा, मनु मिश्र, धनंजय सिंह, अवधेश आर्य, केदार सिंह, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं को ही लड़ाएं चुनाव

नेबुआ नौरंगिया ब्लाक सभागार में पंचायत चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 10 से जुड़े कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें एक स्वर से कार्यकर्ताओं को ही जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ाने की मांग की गई। मंडल प्रभारी रामप्रताप सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर ही पंचायत चुनाव लड़ेगी। कार्यकर्ता गांवों का भ्रमण कर सरकार की उपलब्धियां बताएं। ब्लाक प्रमुख व संयोजक शशांक दूबे ने कहा कि ब्लाक के सभी वार्डों से घोषित उम्मीदवार को जीत दिलाना लक्ष्य होना चाहिए।

वार्ड संयोजक आनंद दूबे, योगेंद्र जायसवाल, सह संयोजक सुनील दूबे, अजय गोविद राव शिशु, संजय गुप्ता ने भी विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बृजेश मिश्र ने की व संचालन मंडल महामंत्री पप्पू सिंह ने किया। धीरज तिवारी, सर्वजीत गुप्ता, सचिन श्रीवास्तव, उदयभान गुप्ता, ओमप्रकाश शुक्ल, अनिल मिश्र, निखिल उपाध्याय आदि मौजूद रहे।

महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान की रक्षा सर्वोपरि

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नगरपालिका सभागार में शनिवार को संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान की रक्षा पर जोर दिया गया।

नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान की रक्षा व सुरक्षा सर्वोपरि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े कदम उठा रहे हैं। प्रदेश में महिला अपराध की संख्या में कमी आई है। चिकित्सक डा. सुविधा सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने कौशल से देश का नाम रोशन कर रही हैं।

मारवाड़ी युवा चेतना शाखा की अध्यक्ष मीनू जिदल ने कहा कि बालिकाएं देश का भविष्य हैं। महिला कांस्टेबल पद्मा अग्रवाल, सविता सिंह, ममता सिंह, बबीता दूबे, शशि उपाध्याय आदि ने महिलाओं को जागरूक किया। चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष जायसवाल ने आभार प्रकट किया। पूनम पांडेय, आंचल सिंह, सिमरन गुप्ता, प्रियंका तिवारी, खुशी यादव आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी