नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

नगर के राजदरबार स्थित कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष की ओर से सभी लोगों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Aug 2020 10:26 PM (IST) Updated:Thu, 06 Aug 2020 10:26 PM (IST)
नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

कुशीनगर: नगर के राजदरबार स्थित कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष की ओर से सभी लोगों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई।

जिला उपाध्यक्ष पंचानंद मिश्रा को प्रशासन, वाजिद अली को संगठन व व्यास ओझा को पार्टी प्रवक्ता के साथ-साथ कार्यक्रम परमिशन का दायित्व सौंपा गया। महासचिव अजय जायसवाल को रामकोला, जानकी देवी को खड्डा, टीएन सिंह को पडरौना, उमाशंकर मिश्रा को कुशीनगर, अशोक सिंह को सेवरही, अनिल पटेल को फाजिलनगर एवं रामआशीष सिंह को हाटा विधानसभा क्षेत्र का संगठन प्रभारी बनाया गया। सभी सचिवों को विभिन्न ब्लॉकों का प्रभार मिला। बैठक में एडवोकेट जगदंबा सिंह, हिमांशु मिश्रा, राधेश्याम पासवान, नरेंद्र यादव, सीताराम प्रधान, अमरेंद्र प्रताप मल्ल, नंदलाल चौहान, अंशुमणि त्रिपाठी, जितेंद्र पटेल, संतोष कन्नौजिया, स्वामीनाथ यादव, नवीज आलम, मोहम्मद जहीरुद्दीन आदि मौजूद रहे।

---

संगठन की मजबूती पर की चर्चा

फाजिलनगर: ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय फाजिलनगर पर कांग्रेसियों की बैठक जिला उपाध्यक्ष व्यास ओझा की अध्यक्षता में हुई, संचालन ब्लाक अध्यक्ष व जिला महासचिव अशोक सिंह ने किया। बैठक को मनोज सिंह, पलटन यादव, संदीप सिंह, रसीद वारसी, सुहैल,मंटू यादव, शाह वारसी आदि ने संबोधित किया। सैफ पठान, राजन यादव, मोतीचंद, हरि नारायण, रामसूचित शर्मा, नदीम सरवर आदि ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की।

chat bot
आपका साथी