जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान तो बनाया अस्थाई शौचालय

कुशीनगर में स्वछता अभियान औंधेमुंह है जोकहिया की कुंती देवी ने सिस्टम पर उठाया सवाल अर्जी देने के बाद भी नहीं मिला शौचालय का लाभ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 12:43 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 12:43 AM (IST)
जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान तो बनाया अस्थाई शौचालय
जिम्मेदारों ने नहीं दिया ध्यान तो बनाया अस्थाई शौचालय

कुशीनगर: स्वच्छ भारत मिशन के तहत सरकार ने घर-घर शौचालय बनवाने का निर्देश दिया है, लेकिन जिम्मेदारों की उदासीनता से पात्रों तक लाभ नहीं पहुंच पा रहा है। छितौनी कस्बा के जोकहिया वार्ड की कुंती देवी का अस्थाई शौचालय इसका उदाहरण है। कई बार अर्जी देने के बाद भी शौचालय का लाभ नहीं मिला तो बाजार से सीट खरीदकर उन्होंने अस्थाई व्यवस्था कर ली।

कुंती बताती हैं कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने की वजह से शौचालय का निर्माण नहीं करा पा रही थी। सरकार ने गरीबों का शौचालय बनाने की योजना चलाई गई तो मैंने भी आवेदन किया गया। पांच वर्षों में कई बार आवेदन किया, ग्राम प्रधान के घर और ब्लाक का चक्कर लगाते-लगाते थक गई, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। गांव नवसृजित नगर पंचायत छितौनी में शामिल हो गया, उसके बाद भी जिम्मेदार उदासीन बने रहे। मजबूर होकर अस्थाई शौचालय बनाया, ताकि खुले में शौच के लिए न जाना पड़े। परिवार में छह सदस्य हैं, सभी उसका इस्तेमाल करते हैं। ईओ देवेश मिश्रा ने कहा कि छितौनी नगर पंचायत के सभी वार्डों में शौचालय से वंचित परिवारों को चिह्नित कराया जा रहा है। पात्र लोगों को शीघ्र शौचालय का लाभ दिलाया जाएगा।

वार्डवासियों को मिलेगी राहत

कप्तानगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 15 में 18 लाख की लागत से इंटरलकिग और नाली निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिव शंकर अग्रहरी ने बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया।

उन्होंने कहा कि वार्डवासियों के लिए यह सड़क सुविधाजनक होगी। बरसात के समय पानी लग जाने से लोगों को दिक्कत होती थी। नाली निर्माण के बाद लोगों के घरों के पानी की निकासी की समस्या भी दूर हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी