प्रदेश के 18 मंडलों में बनेंगे आवासीय विद्यालय: मौर्य

कुशीनगर के एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने दी जानकारी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 12:34 AM (IST) Updated:Thu, 21 Jan 2021 12:34 AM (IST)
प्रदेश के 18 मंडलों में बनेंगे आवासीय विद्यालय: मौर्य
प्रदेश के 18 मंडलों में बनेंगे आवासीय विद्यालय: मौर्य

कुशीनगर: बुनियादी शिक्षा से ही समाज में बदलाव आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पढ़ें बेटियां बढ़ें बेटियां का नारा देकर उसे साकार भी कर रहे हैं। श्रम एवं सेवायोजन मंत्रालय प्रदेश के 18 मंडलों में 12 से 15 एकड़ भूमि पर अटल आवासीय विद्यालय बनाएगा। वहां पंजीकृत मजदूरों के बच्चों को निश्शुल्क शिक्षा दी जाएगी।

यह बातें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कही। वे बुधवार को रामकोला कस्बा स्थित आदर्श इंटर कालेज में आयोजित सम्मान समारोह व सांस्कृति कार्यक्रम को बतौर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बेटे व बेटियों की शिक्षा में भेदभाव न किया जाए। दोनों को समान अवसर दिया जाए। मेरे मंत्रालय की ओर से पंजीकृत मजदूरों के बच्चों के लिए शिक्षा की कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। मेरी ओर से गरीब मजदूरों के बच्चों के लिए प्रदेश में 18 अटल आवासीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसे स्वीकार किया और धन भी स्वीकृत हो गया है। इन विद्यालयों में अनाथ बच्चे भी दाखिला ले सकेंगे। प्रत्येक विद्यालय की क्षमता 1000 छात्रों की होगी।

मौर्य व विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश होम्योपैथिक मेडिसिन बोर्ड के अध्यक्ष बीएन सिंह को ईश्वरीय प्रजापति विश्वविद्यालय की सुनीता ने तिलक लगाकर स्वागत किया। विद्यालय की छात्राओं ने मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। प्रबंधक बैकुंठ शाही ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने की व संचालन अनूप मिश्रा ने किया। जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र, दीप नारायण अग्रवाल, डीएस मिश्रा, बृजेश मणि त्रिपाठी, अरुण सिंह, राधेश्याम दीक्षित, चेयरमैन प्रतिनिधि उमेश गोंड, राजेश मिश्र, विश्वजीत गोविद राव आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी