कुशीनगर को रेल परियोजना की भी सौगात जल्द, मोदी हैं तो मुमकिन है: सीएम

कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1476 करोड़ की है गोरखपुर- कुशीनगर रेल परियोजना लागत का पचास फीसद हिस्सा राज्य सरकार को देना है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 01:05 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 01:05 AM (IST)
कुशीनगर को रेल परियोजना की भी सौगात जल्द, मोदी हैं तो मुमकिन है: सीएम
कुशीनगर को रेल परियोजना की भी सौगात जल्द, मोदी हैं तो मुमकिन है: सीएम

कुशीनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर को जल्द ही रेल परियोजना की भी सौगात मिल सकती है। गोरखपुर- कुशीनगर रेल परियोजना पर 1476 करोड़ खर्च होंगे। यह जल्द संभव भी है, क्योंकि मोदी हैं तो मुमकिन है।

प्रधानमंत्री के रवाना होने के बाद मुख्यमंत्री यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसके लिए सर्वे आदि के कार्य प्राथमिकता के आधार पर चल रहे हैं। भूमि अधिग्रहण के लिए राज्य सरकार के अंशदान की दरकार है। राज्य सरकार को लागत का 50 प्रतिशत रेलवे को देना है। अंशदान मिलने के बाद भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2017-18 में इस परियोजना को मंजूरी दी थी। प्रस्तावित 65 किमी रेल लाइन के लिए बजटीय स्वीकृति भी मिल गई थी। भूमि अधिग्रहण के लिए सर्वे किए जाने के लिए मंत्रालय ने एक करोड़ का बजट भी जारी कर दिया था, लेकिन उस समय मामला सर्वे तक ही सिमट कर रह गया। सर्वे में सरदारनगर से हेतिमपुर तक बिछी सरदारनगर चीनी मिल की नैरोगेज रेल लाइन को भी परियोजना के तहत शामिल किया गया है।

अखिलेश को जनता ने फीता काटने लायक नहीं छोड़ा

मुख्यमंत्री योगी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के तंज पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि जनता ने अखिलेश यादव को फीता काटने लायक नहीं छोड़ा तो वह कैसे फीता काटेंगे। काम हम कर रहे हैं तो फीता कौन काटेगा। जनता उन्हें अब फीता काटने का अवसर देने वाली नहीं है। बुधवार को कुशीनगर एयरपोर्ट का प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पण होने पर अखिलेश ने तंज कसते हुए एयरपोर्ट को सपा सरकार की उपलब्धि बताया था।

chat bot
आपका साथी