पुनीत कार्य है गरीब कन्याओं का विवाह : राजा महेश्वर

कुशीनगर के तमकुहीराज में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया राजा महेश्वर सिंह ने कहा कि राज परिवार के सहयोग से जारी रहेगा सामाजिक कार्य वैदिक मंत्रोचार के बीच चार जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 12:39 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 12:39 AM (IST)
पुनीत कार्य है गरीब कन्याओं का विवाह : राजा महेश्वर
पुनीत कार्य है गरीब कन्याओं का विवाह : राजा महेश्वर

कुशीनगर: तमकुहीराज के ऊं सांई भवन में गुरुवार को चार अति निर्धन कन्याओं का जन सहयोग से सामूहिक विवाह हुआ। कार्यक्रम आयोजक राजा महेश्वर प्रताप शाही ने कहा कि हर वर्ष राज परिवार के संयोजकत्व में निर्धन कन्याओं के विवाह का आयोजन किया जाता है। निर्धन कन्याओं का विवाह पुनीत कार्य है, यह जारी रहेगा। अगले वर्ष 11 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह होगा।

अतिथि संत दिव्य सागर महराज ने कहा कि अंधकार को समाप्त करने के लिए दीपक की जरूरत होती है। राज परिवार समाज में फैली बुराइयों को समाप्त करने के लिए प्रयासरत है। यह कार्य अति सराहनीय है। इससे समाज में बदलाव आएगा, सहयोग और संवेदना का भाव पैदा होगा। इसके पूर्व चार वर-वधू परिणय सूत्र में बंधे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम संपन्न हुआ। ऊं सांई बाबा के भक्तों ने भजन प्रस्तुत किया। नवदंपती को गृहस्थी बसाने का सामान व मोबाइल फोन दिया गया। इस दौरान इस दौरान शिक्षक सुनील कुमार मिश्र, इंजी. कुं. अप्रमेय प्रताप शाही, डा. प्रदीप कुमार, नथुनी प्रसाद कुशवाहा उर्फ रमापति रसिया, व्यापारी नेता सर्वदेव गुप्त, भीम प्रसाद गुप्त, शैलेंद्र पति तिवारी, डा. पीएन राय, एडवोकेट औरंगजेब खान आदि मौजूद रहे।

इनका हुआ विवाह

निशा सुपुत्री नंदलाल प्रसाद ग्राम मखुआ तमकुहीराज के साथ राजकुमार सुपुत्र चंदर ग्राम सिधुवा बारी टोला पडरौना, रम्भा सुपुत्री घेघन ग्राम हरिहरपुर तमकुहीराज के साथ दिनेश कुशवाहा सुपुत्र भुआाली ग्राम हरिहरपुर, सुनीता सुपुत्री परमेश्वर गुप्त ग्राम भरपटिया घूमनगर पश्चिमी चंपारण के साथ विनोद शाह सुपुत्र चंद्रिका शाह ग्राम खड्डा बंगला बेतिया, प्रियंका सुपुत्री रमाकांत राम ग्राम सिकटिया तेतरिया गोपालगंज के साथ संदीप सुपुत्र अमरपाल भारती ग्राम कोइंदी तमकुहीराज के साथ परिणय सूत्र में बंधे।

प्रधान ने कराई अनाथ कन्या की शादी

विशुनपुरा ब्लाक के पिपरा बुजुर्ग गांव के प्रधान दिनेश जायसवाल ने अनाथ कन्या की शादी कराने के साथ ही गृहस्थी का सामान देकर विदा किया। कन्या के पिता व बड़े भाई की मौत के बाद परिवार तंगहाली से गुजर रहा है। प्रधान ने पूरा खर्च वहन कर तय तिथि पर कन्या के हाथ पीले कराए।

गांव के इन्नर की तीन पुत्रियां व एक पुत्र हैं। दो पुत्रियों की शादी करने के बाद वह चल बसे। छोटी बहन मुन्नी की शादी की जिम्मेदारी भाई मैनेजर के कंधे पर आ गई। छह माह पहले बहन की शादी हिरनही गांव के भोला के साथ तय करने के बाद मैनेजर पंजाब कमाने चले गए। वहीं दुर्घटना में उनकी मौत हो गई। भाई की मौत के बाद मुन्नी की शादी पर संकट खड़ा हो गया। प्रधान दिनेश ने हाथ बढ़ाया और शादी का पूरा खर्च उठाने का भरोसा दिलाया। बुधवार की रात बरात आई और धूमधाम से शादी हुई। प्रधान ने कन्यादान किया। गुरुवार को सुबह गृहस्थी के सामान, मिठाई व उपहार देकर विदाई की। भोली शर्मा, नन्हें अंसारी, राजू जायसवाल, बबलू चौधरी, संतोष, इंद्राशन जायसवाल, सूरज, शनि, भोला, रेयाज, गोविद रौनियार, नौशाद आदि ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।

chat bot
आपका साथी