नहीं बनी पुलिया, जान जोखिम में डाल रास्ता तय कर रहे लोग

कुशीनगर दुदही विकास खंड के विजयपुर उत्तरपट्टी से होकर गुजरी चाफ शाखा की नहर पर नि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:02 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:02 AM (IST)
नहीं बनी पुलिया, जान जोखिम में डाल रास्ता तय कर रहे लोग
नहीं बनी पुलिया, जान जोखिम में डाल रास्ता तय कर रहे लोग

कुशीनगर: दुदही विकास खंड के विजयपुर उत्तरपट्टी से होकर गुजरी चाफ शाखा की नहर पर निर्माणाधीन पुलिया क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन बाधित हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी पुलिया का निर्माण पूर्ण नहीं कराया जा रहा है। इससे नहर उस पार के सैकड़ों एकड़ खेतों में कृषि कार्य प्रभावित हो रहा है।

क्षेत्र के उपेंद्र तिवारी, डब्ल्यू मिश्र, रामसेवक लाल श्रीवास्तव, कपिल देव कुशवाहा, छोटेलाल कुशवाहा, भरत मिश्र, उमेश मिश्र आदि का कहना है कि जनसहयोग से बांस का अस्थायी पुल बनाकर लोगों का आना-जाना होता है। बैलगाड़ी या ट्रैक्टर नहीं आ जा पाते हैं। अगर पुलिया बन जाती तो कृषि कार्य में सुगमता होती।

पीपा पुल बनवाने को ग्रामीणों ने भेजा पत्र

बरवापट्टी : दुदही विकास खंड के अमवादीगर, धोकरहां व खैरवा गांव के लोग जान जोखिम में डालकर नाव से बांसी नदी पार करते हैं। अमवादीगर गांव के रिकू सिंह पटेल ने कहा कि क्षेत्रवासी पुल बनवाने की मांग कई वर्षों से करते आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन व जनप्रतिनिधि सुध नहीं ले रहे हैं। जितेंद्र सिंह, विनोद पटेल, नरेश पटेल, अशोक गुप्ता, नगीना गुप्ता, सुरेश गुप्ता, राजेश मिश्र, डा. शैलेंद्र सिंह पटेल, मनु अंसारी, सुदामा गुप्ता, भूखल आदि ने जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री को पत्र भेज पीपा पुल बनवाने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी