जनकल्याणकारी योजनाओं की लोगों को दें जानकारी: हरीश द्विवेदी

कुशीनगर में भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से की मुलाकात पार्टी की नीतियों पर की चर्चा।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 12:25 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 12:25 AM (IST)
जनकल्याणकारी योजनाओं की लोगों को दें जानकारी: हरीश द्विवेदी
जनकल्याणकारी योजनाओं की लोगों को दें जानकारी: हरीश द्विवेदी

कुशीनगर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री और बस्ती के सांसद हरीश द्विवेदी के कुशीनगर आगमन पर जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र और जिला महामंत्री संतोष दत्त राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। द्विवेदी ने कहा कि आम जन को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दें।

राष्ट्रीय मंत्री का दायित्व मिलने के बाद बस्ती के सांसद पहली बार कुशीनगर में आए थे। उनके स्वागत में हाटा, कसया, बहादुरपुर और सेवरही में पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित रहे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी कार्यों को आमजन तक पहुंचाएं। इससे विरोधियों को भ्रम फैलाने का मौका नहीं मिलेगा।

दिवाकर मणि त्रिपाठी, बलिराम यादव, डा. शुभलाल शाह, बंका सिंह, उमेश सिंह, वरुण राय, अतुल श्रीवास्तव, अजय तिवारी, हिमांशु गोपाल, अजय राय, साकेत सिंह आदि मौजूद रहे। बसपा ने संगठन की मजबूती पर की चर्चा

विशुनपुरा ब्लाक के चितहा गांव स्थित बुद्ध विहार में बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई, साथ ही विपक्षी दलों की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम से कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का सुझाव दिया गया।

मुख्य सेक्टर प्रभारी सुर्दशन प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में महंगाई चरम पर है, किसान, मजदूर, व्यापारी सभी परेशान हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था बेपटरी हो गई है। भाजपा ने जनता से जो वादा किया था, सरकार बनने पर उसे पूरा नहीं किया। तीन तलाक, हलाला के नाम पर जनता को बरगलाया जा रहा है। जिला संयोजक अब्दुल लतीफ अंसारी ने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ें। पंचायत चुनाव के लिए हर गांव में छूटे लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जा रहा है, इस पर नजर रखें।

अध्यक्षता रितेश गौतम ने की व संचालन एजाज ने किया। आलम अंसारी, लल्लन, विजय कुमार, रियाजुद्दीन, संजय चंद्रा, अनवर, लियाकत, सुग्रीव, अशोक, खुर्शीद, महंथ, विजय, अफजल, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी