प्रियंका गांधी व लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

कुशीनगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी महासचिव व प्रदेश अध्यक्ष की आगरा जाते समय हुई गिरफ्तारी के विरोध में जमकर धरना प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 01:20 AM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 01:42 PM (IST)
प्रियंका गांधी व लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन
प्रियंका गांधी व लल्लू की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदर्शन

कुशीनगर : कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को आगरा में वाल्मीकि परिवार से मिलने जाते समय गिरफ्तार किए जाने से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम कसया नगर के गांधी चौक पर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव रविद्र विश्वकर्मा राधे ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों पर मुसीबत ढा रही है। इस सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह लचर हो गई है। पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाने जा रहे है नेताओं की गिरफ्तार कर सरकार क्या संदेश देना चाह रही है। जनता को चुनाव का इंतजार है, सारा हिसाब किताब उसी में चुकता कर लेगी। नगर अध्यक्ष प्रभात शर्मा, वारिश अली, संतोष मौर्य, भानुप्रताप सिंह, परवेज, यशवंत भारती, राजन सिंह, नंदलाल प्रसाद, अनूप शर्मा, रवि कुमार, बागीश सिंह आदि मौजूद रहे।

समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व चेयरमैन का आंदोलन जारी

उप नगर सेवरही में व्याप्त जनसमस्याओं को लेकर पूर्व चेयरमैन त्रिभुवन प्रसाद जायसवाल द्वारा जारी आंदोलन 21 वें बुधवार को भी जारी रहा।

नगर पंचायत के मुख्य गेट पर धरना देते पूर्व चेयरमैन ने कहा कि नगर का मुख्य मार्ग इस कदर बदहाल हो गया है कि नागरिकों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां का कोई भी मुहल्ला ऐसा नहीं है जो गंदगी से पटा न हो। जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है। ईओ व चेयरमैन समस्या का निस्तारण नहीं करा रहे हैं। सड़क निर्माण आरंभ होने तथा सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। पूर्व चैयरमैन हर बुधवार को नगर पंचायत गेट पर धरना दे व्यवस्था में सुधार की मांग करते हैं।

chat bot
आपका साथी