मांगों को लेकर मुसहर महिलाओं का प्रदर्शन

विशुनपुरा विकास खंड के पांच गांवों की मुसहर महिलाओं ने मांगों को लेकर शुक्रवार की दोपहर में ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 06:09 AM (IST)
मांगों को लेकर मुसहर महिलाओं का प्रदर्शन
मांगों को लेकर मुसहर महिलाओं का प्रदर्शन

कुशीनगर: विशुनपुरा विकास खंड के पांच गांवों की मुसहर महिलाओं ने मांगों को लेकर शुक्रवार की दोपहर में ब्लॉक परिसर में प्रदर्शन किया। बीडीओ की ओर से गांवों में चौपाल लगाने के आश्वासन पर महिलाएं शांत हुईं। खेसिया, पकहां, बिदवलिया, अकबरपुर और पटेरा गांव की मुसहर महिलाएं ट्रैक्टर-ट्राली से ब्लॉक परिसर में पहुंचीं तो बीडीओ आनंद प्रकाश क्षेत्र भ्रमण पर गए थे। उनके आते ही महिलाओं ने उन्हें घेर लिया। उनका आरोप था कि मुसहरों को अंत्योदय राशनकार्ड, आवास, पेंशन आदि का पात्र होने के बाद भी लाभ से वंचित किया गया है। अंत्योदय की जगह पात्र गृहस्थी का कार्ड दे दिया गया है। बीडीओ ने सभी गांवों में चौपाल लगा समाधान कराने का आश्वासन दिया। हरेंद्र, पनवा देवी, रंभा देवी, सुमन देवी, संतोषी देवी, बिदा देवी, उपासी देवी, सुखली, शांति देवी आदि मौजूद रहीं।

chat bot
आपका साथी