भव्यता के साथ होगा योग दिवस पर कार्यक्रम

कुशीनगर में विश्व योग दिवस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गर्ई हैं इसके साथ ही कुशीनगर में छह व सात नवंबर को इंटरनेशनल हिन्दू कांफ्रेंस का आयोजन होगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 11:37 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 11:37 PM (IST)
भव्यता के साथ होगा योग दिवस पर कार्यक्रम
भव्यता के साथ होगा योग दिवस पर कार्यक्रम

कुशीनगर : विश्व योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम होंगे। इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

यह बातें शनिवार को नगर स्थित एक होटल में ग्लोबल हिदू फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र सिंह बेरवार व राष्ट्रीय संयोजक मनीष श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में कहीं। बताया कि छह व सात नवंबर को कुशीनगर में इंटरनेशनल हिन्दू कांफ्रेंस का आयोजन होगा। भगवान बुद्ध, स्वामी विवेकानंद की 71 फीट की मूर्ति का निर्माण कार्य सितंबर से शुरू कराया जाएगा। इसका शिलान्यास रामकोला में हो चुका है। नवंबर में होने वाले कार्यक्रम में कई देशों के राजदूत व प्रतिनिधियों को शामिल करने के लिए संपर्क चल रहा है। इस आयोजन में ओमकार परिवार के बौद्ध, जैन, सिख, आर्य समाज के अनुयायी भी शामिल होंगे। बताया कि जनपद में मुसहर समेत अन्य तबके के लिए ग्रामीण पुस्तकालय और डिजिटल स्कूल योजना पर कार्य चल रहा है, जो सितंबर में दिखना शुरू हो जाएगा। संगठन रविवार को बिहार में बाढ़ के पूर्व ही जागरूकता अभियान मोतिहारी से शुरू करेगा। इस मौके पर छोटेलाल भारती को जिलाध्यक्ष बनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सभी मंडलों में लगेगा शिविर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून से भारतीयजनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन छह जुलाई तक भाजपा की ओर से सेवा ही संगठन के तहत शिविर लगाए जाएंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिले के सभी मंडलों में दो जगहों पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। 23 जून को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस से लेकर छह जुलाई उनके जन्मदिन तक पौधारोपण अभियान चलाया जाएगा। बूथ स्तर पर पौधारोपण का कार्यक्रम होगा। उन्होंने कहा कि 25 जून को देश में आपातकाल लगा था। उस दिन जिला मुख्यालय पर काला दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए इस माह के अंतिम रविवार को बूथवार कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पौधारोपण अभियान की जिम्मेदारी जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल, योग दिवस की किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरिशंकर राय और पीएम के मन की बात कार्यक्रम के लिए जिला महामंत्री विवेकानंद पांडेय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

chat bot
आपका साथी