आकर्षण का केंद्र बना 80 फीट ऊंचा ताजिया

विकास खंड मोतीचक के गांव फरदहां में बना ताजिया आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मोहर्रम के अवसर पर बने इस भव्य ताजिया को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अस्सी फीट ऊंचा बना यह ताजिया लोगों को खूब सहसा आकर्षित कर रहा है। ताजिया के निर्माण में ¨हदू धर्म के लोगों के भी बढ़ चढ़ कर सहयोग करने से गंगा जमुनी तहजीब भी देखने को मिल रही है

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 11:56 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 11:56 PM (IST)
आकर्षण का केंद्र बना 80 फीट ऊंचा ताजिया
आकर्षण का केंद्र बना 80 फीट ऊंचा ताजिया

कुशीनगर : विकास खंड मोतीचक के गांव फरदहां में बना ताजिया आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मोहर्रम के अवसर पर बने इस भव्य ताजिया को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। अस्सी फीट ऊंचा बना यह ताजिया लोगों को खूब सहसा आकर्षित कर रहा है। ताजिया के निर्माण में ¨हदू धर्म के लोगों के भी बढ़ चढ़ कर सहयोग करने से गंगा जमुनी तहजीब भी देखने को मिल रही है। ताजिया के निर्माण में छह लाख रुपये की लागत बताई जा रही है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव फरदहां में ताजिया को बनाने में दस महीने का समय लगने के साथ ही 1380 बांस, 15 किलो कांटी, 65 किलो तार, 580 पीस धागा का प्रयोग हुआ है। जिससे अस्सी फीट ऊंचा, 45 फीट चौंड़ा व 45 फीट लंबा ताजिया का निर्माण संभव हो सका है। कलाकार इलियास अंसारी व उनके सहयोगियों द्वारा बनाए गये ताजिया को देखने के लिए हर रोज सैकड़ों लोग पहुंच रहे हैं। ताजिया बनवाने वाले खुर्शीद आलम व प्रधान प्रतिनिधि बृजेश यादव, कमालुद्दीन अंसारी, इस्माइल अंसारी, रसीद अंसारी व्यास यादव, श्याम विहारी गुप्ता आदि ग्रामीणों ने भी ताजिया के निर्माण में सहयोग दिया है।

chat bot
आपका साथी